मुंबई में अमित शाह और एकनाथ शिंदे की मुलाकात, आधे घंटे हुई बातचीत


मुंबई में गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बीच मुलाकात हुई है. इस मुलाकात की एक तस्वीर भी सामने आई है. गृहमंत्री ने एशियाटिक सोसाइटी में जाने से पहले डिप्टी सीएम शिंदे से सह्याद्रि गेस्ट हाउस में भेंट की. दोनों के बीच करीब आधे घंटे की बातचीत हुई है. इसके अलावा वे एक ही कार में एशियाटिक सोसाइटी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे हैं.

एशियाटिक सोसाइटी के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, ‘मैं एशियाटिक सोसाइटी की बिल्डिंग में घुस रहा था तो विनय जी ने टिप्पणी कर दी कि पहली बार कोई गृहमंत्री एशियाटिक सोसाइटी में आ रहा है. लेकिन मैं यहां पर गृहमंत्री के नाते नहीं आया हूं. मैं यहां पर भारतीय ज्ञान परंपरा को सहस्त्र वर्षों के आंदोलन चलाने के रूप में आया हूं. मुझे मन पूर्वक श्रद्धा है कि आने वाले दिनों में एशियाटिक सोसाइटी मुंबई ज्ञान परंपरा का वाहक बनकर उसको देशभर में पहुंचाने का काम करेगी.’

शाह ने कहा, ‘जो राष्ट्र अपने ज्ञान परंपरा की रक्षा नहीं कर सकता, वो कितना भी शक्तिशाली हो उसे नष्ट होने समय नहीं लगता. जो राष्ट्र इन चीजों की रक्षा करता है, वो जितने भी साल गुलाम रहे, लेकिन उसको गुलाम नहीं बना सकते. भारत इसका उदाहरण है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि नालंदा का विश्वविद्यालय तो जला सकते हैं, लेकिन जो ज्ञान लोगों के चित्त में बसा है, उसे कोई नहीं समाप्त कर सकता है.’ 

शाह तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं मुंबई

गृहमंत्री अमित शाह मुंबई के तीन दिन के दौरे पर पहुंचे हैं. इस वे दौरान वे मुंबई के एशियाटिक सोसाइटी के कार्यक्रम में पहुंचे हैं.  इसके अलावा हिंदी पर केंद्रिय छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में शामिल होंगे. शाह मुंबई एशियाटिक सोसाइटी में श्री गणेश ध्यानारती नाम की पांडुलिपियों की एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे. 

इसके अलावा वह लाइब्रेरी का दौरा भी करेंगे. एशियाटिक सोसाइटी की पांडुलिपी संरक्षण प्रयोगशाला के कार्यों का निरीक्षण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे. शाह इसके अलावा बांद्रा रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्धन परिषद के पुरस्कार समारोह में भी शामिल होंगे. इसके बाद गृहमंत्री कल यानी सोमवार को नवी मुंबई के वाशी में सिडको प्रदर्शनी केंद्र में हिंदी पर केंद्रित राजभाषा सम्मेलन में सहभागिता लेंगे. इसके अलावा लालबगचा राजा के दर्शन के लिए भी जाएंगे. 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *