जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 और घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज की वजह से भारतीय क्रिकेट में एक दुर्लभ स्थिति देखने को मिलेगी। ऐसा काफी कम देखने को मिला है कि दो भारतीय टीम एक ही समय पर दो टूर्नामेंट में खेल रही हो। तीन साल पहले भी ऐसा हुआ था जब ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में भारतीय टी20 टीम एशियन गेम्स के लिए चीन में थी और रोहित शर्मा की कप्तानी वाली वनडे टीम भारत में वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहा था।
इसके अलावा लगभग 28 साल पहले, भारत की दो वनडे टीमें एक ही दिन खेली थीं जिसमें एक टीम मलेशिया में कॉमनवेल्थ गेम्स में खेली थी और दूसरी टीम टोरंटो में सहारा कप में खेली थी। वैसे दो भारतीय टीम एक साथ खेली ऐसा पहली बार नहीं हो रहा, लेकिन ये निश्चित रूप से थोड़ी असामान्य स्थिति तो जरूर है। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला वनडे 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में है, जबकि एशियाई खेलों में भारत का पहला टी20 मैच जो कि क्वार्टर फाइनल होगा वो 28 सितंबर को आइची-नागोया में है।
गुवाहाटी में दूसरा वनडे 30 सितंबर को है और उसके बाद 1 अक्टूबर को एशियाई खेलों का सेमीफाइनल है। 3 अक्टूबर का दिन और भी दिलचस्प है क्योंकि उस दिन तीसरा वनडे और एशियाई खेलों के गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल के मैच एक ही समय पर होंगे। भारत के मजबूत दावेदार होने के नाते उम्मीद है कि वे उन मैचों में से किसी एक में जरूर खेलेंगे। एक ही समय पर हो रहे इन टूर्नामेंट्स की वजह से नेशनल सिलेक्टर्स के पास अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर वनडे सीरीज में अलग-अलग खिलाड़ियों को आजमाने का मौका है।
श्रेयस की जगह ऋतुराज को मिल सकता है मौका
श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टी20 टीम में छह ऐसे खिलाड़ी हैं जो यूके में खेली गई पिछली वनडे टीम का हिस्सा थे। इसमें जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, इशान किशन और खुद कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे। अगले हफ्ते भारतीय सेलेक्टर्स वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन करेंगे और ये आसान नहीं होने वाला है क्योंकि कई खिलाड़ी जो भारतीय वनडे टीम का हिस्सा हैं वो जापान में होंगे।
इशान किशन की जगह पंत को मिल सकता है मौका
क्रिकबज के मुताबिक वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय सेलेक्टर्स इशान किशन की जगह वनडे टीम में ऋषभ पंत को लाने पर विचार कर सकते हैं वो केएल राहुल के बाद विकेटकीपर के तौर पर दूसरे विकल्प हो सकते हैं। हालांकि पंत ध्रुव जुरेल से टक्कर मिल सकती है। वनडे टीम में श्रेयस अय्यर की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में शामिल किया जा सकता है तो वहीं उम्मीद है कि यशस्वी जायसवाल को भी मौका मिल सकता है।
सिराज और मयंक यादव भी बना सकते हैं टीम में जगह
इसके अलावा भारतीय वनडे टीम में अक्षर पटेल की जगह अनुभवी रविंद्र जडेजा ले सकते हैं तो वहीं मोहम्मद सिराज और मयंक यादव या फिर अशोक शर्मा को वनडे टीम में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जगह शामिल किया जा सकता है जो प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और प्रिंस यादव के साथ मिलकर गेंदबाजी आक्रमण (पेस अटैक) संभाल सकते हैं। इस वनडे सीरीज में हार्दिक पंड्या की वापसी हो सकती है। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ स्टार खिलाड़ी नहीं होंगे, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम का हिस्सा होंगे साथ ही शुभमन गिल भी टीम में होंगे जो वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान हैं।
कोहली नंबर 3, पोंटिंग टॉप पर, बाबर के 7000 रन पूरे; इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-16 कप्तान
बाबर आजम ने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए और वो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में 16वें नंबर पर आ गए। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर रिकी पोंटिंग हैं जिन्होंने बतौर कप्तान इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 15440 रन बनाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)















Leave a Reply