मनोज तिवारी की बेटी ने TV पर दी गाली, चौंके सलमान के जिगरी दोस्त, बोले- इतने बड़े घराने से… – sajid khan gauahar khan slams manoj tiwari daughter rhiti tiwari praises qazi touqeer bigg boss tmovf


काजी तौकीर…एक ही तो दिल है कितनी बार जीतोगे? ‘बिग बॉस 20’ का वीकेंड का वार एपिसोड देखने के बाद फैंस काजी के मुरीद हो गए हैं. सेलेब्स भी काजी के सपोर्ट में आगे आ रहे हैं. सलमान खान के करीबी दोस्त और म्यूजिक कंपोजर साजिद खान ने काजी तौकीर की तहजीब और संस्कारों की तारीफ की है. 

काफी के सपोर्ट में साजिद खान

दरअसल, रविवार के एपिसोड में सलमान खान ने काजी तौकीर को एक्सपोज कर दिया. सलमान ने घरवालों को बताया कि काजी बीमार होने की सिर्फ एक्टिंग कर रहे हैं. वो असल में बीमार नहीं हैं. यह सुनने के बाद सभी घरवाले शॉक्ड रह गए. सभी ने काजी को खरी-खोटी सुनाई.

लेकिन मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने काजी को घटिया, ढोंगी बाबा कहना शुरू कर दिया. रीति काजी पर खूब चिल्लाईं. रीति ने काजी को गाली भी दी. लेकिन गाली सुनने के बाद भी काजी ने रीति से बदतमीजी नहीं की. रीति लगातार चिल्लाए जा रही थीं और काजी रीति को प्यार से जवाब देते रहे. काजी ने एक बार भी रीति पर आवाज ऊंची नहीं की. 

क्या बोले साजिद खान?

काजी की इस अदा पर फैंस और सेलेब्स दिल हार बैठे हैं. काजी के संस्कारों की लोग तारीफ करते थक नहीं रहे हैं. अब सलमान खान के करीबी और फेमस म्यूजिक कंपोजर साजिद खान ने वीडियो शेयर करके काजी की तारीफ की है. 

साजिद बोले- मुझे इन सब चीजों पर बात तो नहीं करनी चाहिए, लेकिन मैं बिग बॉस देखता हूं, क्योंकि जब सलमान भाई से मुलाकात होती है तो इसपर चर्चा हो जाती है. इसलिए देखना पड़ता है. 

 

साजिद आगे बोले- मैं बिग बॉस देख रहा था, जिस तरह उस लड़की (रीति ने) ने काजी से बात की, वो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आया. यह बहुत गलत है. वो (रीति) एक बड़े परिवार से आती हैं. उनके पिता एक दिग्गज हस्ती हैं. सबसे ऊपर वो (रीति) आर्टिस्ट हैं और मुझे लगता है कि एक आर्टिस्ट दूसरे आर्टिस्ट को इस तरह शर्मसार नहीं कर सकता. 

‘काजी जो भी कर रहे थे, लोग उसे एन्जॉय कर रहे थे. बिग बॉस के अंदर कोई तो ऐसा है, जो लोगों को एंटरटेन कर रहा है.’ 

रीति तिवारी के गाली देने पर भी काजी ने जिस तरह खुद को शांत रखा गौहर खान ने भी काजी के इस बिहेवियर की सराहना की है. सोशल मीडिया पर भी काजी को भर-भरकर प्यार मिल रहा है. 
 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *