CJP पर राकेश टिकैत ने लिया बड़ा फैसला, कहा- ‘किसानों के ट्रैक्टर…’


भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत ने CJP के 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने का फैसला किया है. भारतीय किसान यूनियन के यूपी युवा प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने पोस्ट करते हुए कहा है कि 10 अक्टूबर को CJP के जंतर-मंतर आंदोलन में दलबल के साथ दिल्ली पहुंचे. दिल्ली पुलिस आंदोलनकारियों से टकराव की कोशिश न करे. किसानों के ट्रैक्टर बैरिकेड तोड़ने के लिए तैयार हैं. ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो.

इस प्रोटेस्ट में आप सभी को आना होगा: अनुज सिंह

अनुज ने वीडियो जारी करते हुए कहा, ’10 तारीख को सीजेपी के प्रोटेस्ट में आप सभी को आना होगा. क्योंकि बाबा भीम राव अंबेडकर के संविधान ने जिस एक वोट का अधिकार हर एक भारतीय और हर एक नागरिक को दिया. उस वोट के अधिकार को मोदी सरकार के खास कार्यकर्ता, और भारतीय जनता पार्टी के चहेते कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार ने उन अधिकारों को छीनने का काम किया है.’

‘तानाशाही स्थापित करना चाहती है, मोदी एंड कंपनी’

अनुज ने कहा, ‘एक तरह से वोट के अधिकार को छीनकर के, इस देश से लोकतंत्र हटाकर के, तानाशाही स्थापित करना चाहती है, मोदी एंड कंपनी. और उस तानाशाही को स्थापित करके, क्या इंस्पेक्टर राज की स्थापना करना चाहती है. जिसके बाद न तो आपके पास वोट का अधिकार बचेगा, और न ही प्रोटेस्ट का अधिकार बचेगा. सभी लोग जागरुक हो जाइए. सभी लोग पूरे दम खम के साथ 10 तारीख को जंतर-मंतर पहुंचे. यह सिर्फ सीजेपी का प्रोटेस्ट नहीं है. क्योंकि अभी सीजेपी का राजनीतिक तौर पर गठन नहीं हुआ है. ये हर देश हर नागरिक का प्रोटेस्ट है.  जो वोट के अधिकार के तहत देश की सरकार बनाने और बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं.’

सीजेपी ने क्या दी प्रतिक्रिया? 

वहीं, इस पर सीजेपी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के लिए सीजेपी की अपील का समर्थन करने के लिए हम राकेश टिकैत जी और भारतीय किसान यूनियन का धन्यवाद करते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *