KBC: ‘दोनों किडनी हुईं खराब, पिता के बलिदान से बची जान’, कंटेस्टेंट का दर्द सुन भावुक हुए अमिताभ बच्चन – amitabh bachchan emotional hearing contestant kidneys failure transplant father mother cried kbc video tmovf


बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मंच पर सिर्फ सवालों के जवाब ही नहीं दिए जाते, बल्कि कंटेस्टेंट्स अपनी जिंदगी के दर्दभरे किस्से भी बिग बी संग शेयर करते हैं. अब शो में आए एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ को अपनी गंभीर बीमारी और कठिन संघर्ष के बारे में बताया, तो वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं. 

कंटेस्टेंट का दर्द सुन पसरा सन्नाटा

कंटेस्टेंट ने कहा कि उनकी दोनों किडनियां डैमेज हो गई थीं. उनके बचने की उम्मीद काफी कम थी. लेकिन आखिरी वक्त में उनके पिता ने अपनी किडनी देकर उनकी जान बचाई. लेकिन उनका संघर्ष यहां खत्म नहीं हुआ. उनकी ट्रांसप्लांटेड किडनी भी डैमेज होने लगी थी. 

कंटेस्टेंट ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा- मुझे जिंदगी दो बार मिली है. मुझे जिंदगी एक बार मेरी मम्मी ने दी है और एक बार मेरे पापा ने. मुझे खाना हजम नहीं होता था, तब डॉक्टर ने बताया था कि मेरी दोनों किडनी सिर्फ 2 पर्सेंट ही काम कर रही हैं. डॉक्टर ने कहा कि किडनी ट्रांसप्लान्ट करा लेना चाहिए. लेकिन कई बार मना करने के बावजूद भी पापा ने कहा कि किडनी वही देंगे. 

 

 

कंटेस्टेंट आगे बोले-  एक दिन अचानक फिर से मेरे पेट में दर्द हुआ, डॉक्टर ने कहा कि मुझे अटैक आया है और उसकी वजह से मेरे जिंदा बचने के चांस सिर्फ 20 पर्सेंट ही रह गए थे. उसकी वजह से मेरी ट्रांसप्लान्टेड किडनी, जो मेरे पापा ने दी थी, वो भी धीरे-धीरे डैमेज हो गई थी. 

कंटेस्टेंट फिर नम आंखों से बोले- मेरे मम्मी-पापा ने पूरी जिंदगी मेरे लिए बहुत सैक्रिफाइज किया है. अब मैं दोनों को अच्छी लाइफ देना चाहता हूं.

भावुक हुए अमिताभ

कंटेस्टेंट की दर्दभरी दास्तां सुनकर वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं. अमिताभ बच्चन भी कंटेस्टेंट का दर्द सुनकर भावुक होते नजर आए. उनके चेहरे पर मायूसी छा गई. प्रोमो वीडियो के कमेंट सेक्शन में हर कोई कंटेस्टेंट को दुआएं दे रहा है और अपनी जिंदगी के लिए जंग लड़ने पर सभी उनका हौसला बढ़ा रहे हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *