Mukesh Ambani Tears: इधर जियो की लिस्टिंग, उधर मुकेश अंबानी हुए इमोशनल, Video – Mukesh Ambani tears as Anant Ambani invoke Reliance at Jio Platforms listing ceremony Video Viral tutc


मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर का मार्केट डेब्यू हो गया है. बाजार के भूचाल में भी जोरदार लिस्टिंग के दौरान पूरा अंबानी परिवार मौजूद था और इस बीच एक खास तस्वीर भी देखने को मिली, जब मुकेश अंबानी लिस्टिंग सेरेमनी के दौरान इमोशनल हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए. दरअसल, Jio Platforms Share Listing के बाद उनके बेटे अनंत अंबानी स्पीच दे रहे थे, तो हाथों से तालियां बजाते हुए मुकेश अंबानी भावुक हो गए. 

मुकेश अंबानी हुई इमोशनल
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी बुधवार को उस समय इमोशनल हो गए, जब जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग के बाद उनके बच्चे आकाश अंबानी, अनंत अंबानी और ईशा अंबानी जियो प्लेटफॉर्म्स के स्टॉक मार्केट डेब्यू सेरेमनी को संबोधित कर रहे थे. Jio लिस्टिंग सेरेमनी में जब Anant Ambani और Isha Ambani ने रिलायंस की विरासत को याद किया, तो मुकेश अंबानी की आंखों में आंसू आ गए.

अपने संबोधन के दौरान अनंत अंबानी ने कहा कि Jio प्लेटफॉर्म्स को देशभर का आशीर्वाद मिला है. उन्होंने कहा कि, ‘इस सपने का बीज ईशा दीदी ने बोया और आकाश भाई ने इसे अपना सपना बनाया. मां ने कहा Jio मेरे लाल’, दादी ने कहा ‘जुग जुग Jio’ और दोस्तों ने कहा ‘Jio यार, दरअसल, जियो को भारत के लोगों ने बनाया है. उन्होंने आगे कहा कि जियो आपने बनाया और आपके सपनों को पूरा करना ही हमारा सपना है. अनंत के इस भाषण के दौरान मुकेश अंबानी भावुक हो गए और वो अपनी आंखों से आंसू पोंछते हुए नजर आए. 

ईशा अंबानी ने कहा क्या कहा? 
जहां अनंत अंबानी की स्पीच (Anant Ambani Speach) पर जहां मुकेश अंबानी की आंखें आंसुओं से डब-डबा गईं, तो वहीं  रिलायंस की नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी के भाषण के दौरान भी वे भावुक दिखाई दिए. ईशा ने Jio के पीछे की टीम के साथ भाईयों, मां और पिता का शुक्रिया किया.

उन्होंने कहा कि बार-बार, मेरे पिता ने एक ऐसा भविष्य देखा है जो दूसरे अभी तक नहीं देख पाए. मेरे पिता ने वह बनाने की हिम्मत दिखाई जिसे दूसरे नामुमकिन कहते थे और करोड़ों भारतीयों ने उनके विजन में नई संभावनाएं और उम्मीदें देखी हैं. उन्होंने कहा कि यह तो बस शुरुआत है. भाई Akash Ambani को लेकर ईशा ने कहा कि आकाश, पिछले 13 सालों में इस सफर में हैं, मुझे नहीं लगता कि तुम एक भी दिन आधी रात से पहले घर आए हो. मुझे तुम्हारी बहन होने पर बहुत गर्व है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *