Bank Holiday: कल बुधवार को बंद रहेंगे बैंक, जानिये RBI ने क्यों दी है 19 अगस्त की छुट्टी, Business Hindi News


Bank Holiday Wednesday 19 August 2026: कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 19 अगस्त को ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं, तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले होंगे या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल बुधवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल बुधवार को किन राज्यों में और क्यों बैंक बंद रहने वाले हैं।

कल बुधवार 19 अगस्त को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

कल गुरुवार 19 अगस्त को त्रिपुरा राज्य में बैंक बंद रहेंगे। त्रिपुरा में बैंक महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण बंद रहेंगे। यहां सभी सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बंद रहने वाले हैं।

क्यों बंद रहेंगे बैंक?

त्रिपुरा में बैंक महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर की जयंती के कारण नहीं खुलेंगे। महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर त्रिपुरा के एक महान राजा थे, जिन्हें आधुनिक त्रिपुरा का निर्माता माना जाता है। उनका जन्म 19 अगस्त 1908 को हुआ था। उन्होंने त्रिपुरा को एक सुंदर और विकसित राज्य बनाने के लिए कई बड़े काम किए। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने कॉलेज बनवाए और यात्रा को आसान करने के लिए अगरतला हवाई अड्डे (एयरपोर्ट) का निर्माण कराया।

उन्होंने आदिवासी समाज के लोगों के हक और उनकी जमीनों की रक्षा के लिए मजबूत नियम बनाए। यही वजह है कि आज भी त्रिपुरा के लोग उन्हें बहुत सम्मान से याद करते हैं और हर साल 19 अगस्त को उनकी जयंती मनाते हैं।

देश के बाकी राज्यों में खुली रहेंगी बैंक ब्रांच?

त्रिपुरा के अलावा देश के अन्य सभी राज्यों में बैं खुले रहेंगे। दिल्ली, यूपी,बिहार महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश और अन्य राज्यों में बैंक खुले रहने वाले हैं। यहां बैंकों में सामान्य तरीके से काम होगा।

अगस्त में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

19 अगस्त, बुधवार

अगरतला में बैंकिंग सर्विस रहेंगी बंद

त्रिपुरा के अगरतला में महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर जयंती के चलते इस दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी।

22 अगस्त, शनिवार

देशभर के बैंकों में छुट्टी

अगस्त का चौथा शनिवार होने की वजह से देशभर में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

23 अगस्त, रविवार

रविवार होने के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगेा।

25 अगस्त, मंगलवार

कुछ शहरों में बैंकिंग सर्विस पर पड़ेगा असर

मिलाद-उन-नबी (ईद-ए-मिलाद) और प्रथम ओणम के अवसर पर कोच्चि और तिरुवनंतपुरम (केरल) तथा विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश) में बैंक बंद रहेंगे।

26 अगस्त, बुधवार

कई राज्यों और शहरों में बैंकों की होगी छुट्टी

ईद-ए-मिलाद, बारावफात, थिरुवोनम और अन्य स्थानीय त्योहारों के चलते इस दिन कई जगहों पर बैंक शाखाएं बंद रहेंगी। इनमें बेलापुर, मुंबई, बेंगलुरु, भोपाल, तमिलनाडु, उत्तराखंड, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, श्रीनगर, कानपुर, उत्तर प्रदेश, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, नई दिल्ली, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड शामिल हैं।

28 अगस्त, शुक्रवार

रक्षाबंधन समेत कई त्योहारों की छुट्टी

रक्षाबंधन, श्री नारायण गुरु जयंती, अय्यनकली जयंती और पांग-ल्हाबसोल जैसे त्योहारों के कारण गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, कानपुर व उत्तर प्रदेश, कोच्चि व तिरुवनंतपुरम तथा हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *