K.K. विश्नोई के तबादले के बाद संभल को मिला नया SP, IPS विकास चंद्र त्रिपाठी ने संभाला कार्यभार


जागरण संवाददाता, संभल। आईपीएस अधिकारी विकास चंद्र त्रिपाठी ने शनिवार को संभल जिले के नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने जिला पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा स्थिति और लंबित आपराधिक मामलों की समीक्षा की।

पदभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसपी ने पुलिस अधिकारियों को जनसुनवाई को प्राथमिकता देने और जिले में शांति व शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और आम जनता की सुरक्षा में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।

विकास चंद्र त्रिपाठी इससे पहले बाराबंकी जिले में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे रहे थे, जहां से उनका स्थानांतरण संभल जिले के लिए किया गया है। वहीं, संभल के निवर्तमान पुलिस अधीक्षक केके विश्नोई का स्थानांतरण बिजनौर जनपद के एसपी पद पर हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *