दिन में छाया अंधेरा… नोएडा-गाजियाबाद में तेज बारिश; उमस भरी गर्मी से राहत और NCR के मौसम पर ताजा अपडेट


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और गाजियाबाद समेत कई इलाकों में तेज बारिश हो रही है। वहीं, आसमान में बिजली कड़कने के साथ काले बादल छा गए और दिन ही अंधेरा छा गया है।  

आज सोमवार सुबह से ही बारिश का मौसम बना हुआ था और कई इलाकों में सुबह बूंदाबांदी भी हुई। अभी कुछ ही देर पहले करीब 11 बजे नोएडा में तेज हवाओं के साथ आसमान में काले बादल छा गए, जिससे हाईवे पर वाहन चालकों को गाड़ी की लाइट जलाकर चलना पड़ा।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 10.43.12 (1)तेज बारिश के बीच गुजरते वाहन। जागरण

गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी के तेवर थोड़े कम पड़ गए। एक बार फिर से बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है।

compressed_ANI_20260823040_53678132तेज बारिश के बीच सड़क से गुजरता स्कूटी सवार। ANI

दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी

उधर, दफ्तर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है, क्योंकि बारिश के जलते हाईवे समेत अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई है। वहीं, कई इलाकों में फिर से जलभराव की स्थिति बन गई है।

गुरुग्राम में भी तेज बारिश

गुरुग्राम के मानेसर क्षेत्र में सोमवार को करीब 40 मिनट तक जमकर वर्षा हुई। तेज वर्षा से मौसम सुहाना हो गया और उमस व गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं, गुरुग्राम शहर के अधिकांश हिस्सों में फिलहाल हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हुई। कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी दर्ज की गई।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 11.23.32गुरुग्राम में तेज बारिश से सड़क पर भरा पानी। जागरण

बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनने लगी और यातायात प्रभावित हुआ।

WhatsApp Image 2026-08-24 at 10.43.12गाजियाबाद में तेज बारिश के बीच गुजरते वाहन। जागरण

गाजियाबाद में तेज बारिश होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ऐसे में हाईवे समेत अन्य मार्गों पर जाम लगने की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें- रेवाड़ी में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली गर्मी से राहत और किसानों को फायदा

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली-एनसीआर में दिनभर हल्की से मध्यम वर्षा का अनुमान है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *