जब विराट कोहली की सेंचुरी से दुखी हो गए थे अभिजीत दीपके, ICC को बताया कमजोर संस्था, National Hindi News


इन दिनों अभिजीत दीपके का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने विराट कोहली का 48वां शतक पूरा हो इसके लिए अंपायर ने वाइड का निर्णय नहीं दिया था, जबकि वह गेंद वाइड जा रही थी।

Abhijeet Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर अपने आंदोलन के बाद से लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के आधार पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर दी है। इसके लिए उन्होंने आंदोलन की कोशिश भी की, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। दीपके के दो साथी आशुतोष रांका और सौरभ दास अभी तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस सबके बीच दीपके के पुराने पोस्ट वायरल हो रहे हैं। उनके विरोधी उनके पुराने बयानों के सहारे सीजेपी नेता को घेरने की कोशिश कर रहे हैं।

इन दिनों अभिजीत दीपके का एक बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने विराट कोहली का 48वां शतक पूरा हो इसके लिए अंपायर ने वाइड का निर्णय नहीं दिया था, जबकि वह गेंद वाइड जा रही थी। विपक्षी टीम ने भले ही अंपायर के फैसले का विरोध नहीं किया लेकिन दीपके को यह बात पसंद नहीं आई। उन्होंने दनादन दो ट्वीट किए।

19 अक्तूबर को किए पहले ट्वीट में दीपके ने लिखा, ‘अंपायर ने स्पष्ट वाइड देने से इनकार कर दिया ताकि कोहली अपना शतक पूरा कर सकें। अर्जुन रणतुंगा ने बिल्कुल सही कहा था कि BCCI के सामने ICC एक कमजोर संस्था है। किसी एक खास टीम के लिए अलग नियम नहीं हो सकते।”

अभिजीत दीपके ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ”कोहली का अपना 48वां वनडे शतक बनाने और तेंदुलकर के रिकॉर्ड के करीब पहुंचने का इरादा समझा जा सकता है। अंपायर को निष्पक्ष होना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि नियमों का पालन हो। उसे किसी खिलाड़ी के व्यक्तिगत मील के पत्थर के लिए नियमों में कोई छूट नहीं देनी चाहिए थी।”

क्या थी उस मैच की कहानी?

बांग्लादेश ने भारत को जीत के लिए 257 रनों का लक्ष्य दिया था। भारत की शुरुआत अच्छी रही थी। इस मैच में ऐसा पल आया जब विराट कोहली अपने शतक के करीब पहुंचे। भारत को जीत के लिए 19 रनों की जरूरत थी और कोहली को अपना शतक पूरा करने के लिए भी ठीक इतने ही रनों की आवश्यकता थी। मैच के आखिरी कुछ ओवरों में कोहली ने कई बार सिंगल लेने से मना कर दिया।

बांग्लादेश के गेंदबाज नसुम अहमद 42वां ओवर लेकर आए। उन्होंने पहली ही गेंद लेग साइड की ओर फेंकी। यह गेंद वाइड देनी चाहिए लेकिन अंपायर रिचर्ड केटलरो ने विराट कोहली को शतक बनाने का मौका दिया। अगर अंपायर वाइड दे देते तो भारत कोहली शतक से चूक जाते। इसके बाद विराट ने नसुम की तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना 48वां शतक जड़ दिया। टीम इंडिया को 7 विकेट से जीत दिलाई।





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *