नवरात्रि में भगदड़ में 19 लोगों की मौत, अब बंगाल सरकार ने जांच के लिए गठित की SIT, 3 महीने में सौंपेगी रिपोर्ट


भारत के विभिन्न हिस्सों में नवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो चुका है। हालांकि, नवरात्रि के दौरान पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान में बीते शनिवार को भगदड़ की घटना ने लोगों को दहला भी दिया। चोरबागान के दुर्गा पूजा पंडाल में इस भगदड़ के कारण 19 लोगों ने अपनी जान गंवा दी और और 25 अन्य घायल हो गए थे। अब राज्य में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस घटना की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। SIT तीन महीने में अपनी रिपोर्ट सौंप देगी।

क्या होगा SIT का काम?

कोलकाता के चोरबागान में सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल के पास 17 अक्टूबर को हुई भगदड़ की जांच के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। मुख्य सचिव मनोज कुमार अग्रवाल द्वारा 21 अक्टूबर को जारी आदेश के मुताबिक, कलकत्ता हाईकोर्ट के परामर्श से गठित SIT की अध्यक्षता सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति अनिंदिता रॉय सरस्वती करेंगी। टीम भीड़ प्रबंधन, मौसम, प्रवेश-निकास व्यवस्था, CCTV फुटेज और प्रशासनिक चूक की जांच करेगी। पुलिस, नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य एजेंसियों की भूमिका भी जांच के दायरे में होगी। SIT तीन महीने में रिपोर्ट सौंपेगी।

25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी की मदद

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चोरबागान भगदड़ के मृतकों के प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये की सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इसके अलावा घायलों के इलाज का पूरा खर्च सरकार उठाएगी और उन्हें भी 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु ने ये भी बताया था कि पुलिस ने पूजा आयोजकों, निजी सुरक्षा कर्मियों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

सीएम शुभेंदु ने खुद जाकर सौंपी अनुग्रह राशि

बता दें कि सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को राज्य के विभिन्न जिलों का दौरा किया था भगदड़ में मारे गए 5 लोगों के परिजनों से मुलाकात की थी। सीएम ने प्रत्येक परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी। सीएम शुभेंदु ने इस दौरान ये भी दावा किया कि भगदड़ को लेकर बांग्लादेश से सोशल मीडिया पर फर्जी विमर्श प्रसारित किए जा रहे हैं। उन्होंने ऐसी सामग्री प्रसारित करने या उसका समर्थन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ये भी पढ़ें- महानवमी को लेकर कोलकाता में दुर्गा पंडालों में भारी भीड़, CM शुभेंदु ने 9 IPS अफसरों को सौंपी अहम जिम्मेदारी

‘जो सनातन धर्म को मानते हैं, वही मूर्ति को हाथ लगाएंगे’, शुभेंदु अधिकारी के बयान पर बढ़ी सियासी हलचल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *