गेंदबाज नहीं तूफान है! कार्तिक त्यागी ने फेंकी 153.6 KMPH की रफ्तार से गेंद, टीम इंडिया का खिलाड़ी बना शिकार – kartik tyagi 153 6 kmph up t20 league prince yadav wicket tspoa


यूपी टी20 लीग 2026 में तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी अपनी रफ्तार से लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं. 23 अगस्त (रविवार) को मेरठ मावेरिक्स और गोरखपुर लायंस के बीच मुकाबले में त्यागी ने 153.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर तहलका मचा दिया. उनकी यह गेंद विकेट लेने वाली साबित हुई.

कार्तिक की इस तूफानी गेंद का सामना गोरखपुर लायंस के प्रिंस यादव ने किया. प्रिंस भी टीम इंडिया के लिए व्हाइट-बॉल क्रिकेट खेल चुके हैं और अपनी तेज गेंदबाजी के लिए पहचाने जाते हैं. लेकिन इस मुकाबले में कार्तिक की 153.6 KMPH की रफ्तार के आगे वह टिक नहीं सके और अपना विकेट गंवा बैठे.

यह भी पढ़ें: विकेट झटका, फिर किया ‘6-7′! युजवेंद्र चहल का ‘Gen-Z’ सेलिब्रेशन हुआ VIRAL

दिलचस्प बात यह रही कि प्रिंस यादव का कैच मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने पकड़ा. यानी टीम इंडिया के एक खिलाड़ी को दूसरे भारतीय खिलाड़ी की रफ्तार का शिकार होना पड़ा.

कार्तिक त्यागी इससे पहले भी अपनी रफ्तार का जलवा दिखा चुके हैं. 21 अगस्त को नोएडा किंग्स के खिलाफ उन्होंने 149 KMPH की रफ्तार से घातक यॉर्कर डालकर शौर्य सिंह का मिडिल स्टंप उड़ा दिया था. उस मुकाबले में त्यागी ने 3 विकेट लेकर मेरठ की जीत में अहम भूमिका निभाई थी.

आईपीएल 2026 में भी कार्तिक त्यागी ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए  9.76 की इकोनॉमी से 13 मैचों में 18 विकेट झटके. पिछले कुछ समय में कार्तिक की गेंदबाजी में रफ्तार के साथ निरंतरता भी देखने को मिली है.

यूपी टी20 लीग में उनके लगातार तेज स्पेल ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि यह युवा तेज गेंदबाज भारतीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *