देश में मानसून के जोरदार प्रहार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से ताजा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 30 अगस्त को दिल्ली, यूपी, बिहार समेत 26 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की है। बारिश के दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है।

Weather Tomorrow 30 August
कल का मौसम कैसा रहेगा 30 अगस्त
कल का मौसम 30 अगस्त 2026: देश में मानसून की आक्रामक रफ्तार के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 30 अगस्त को यूपी, बिहार समेत 26 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक तेज हवा के झोंके चलेंगे। वहीं, इस तेज आंधी के चलते बड़े-बड़े वृक्ष जड़ से टूटकर सड़क पर गिर सकते हैं। इसलिए सघन जंगली इलाकों में यात्रा करने से पहले मौसम विभाग का अपडेट जरूर पढ़ लीजिए। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, पूर्वी भारत के कुछ राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा पश्चिमी राज्यों में भी भारी बारिश कहर बरपाने वाली है।

वहीं, उत्तरी बंगाल की खाड़ी से चलने वाली हवा से लोगों की टेंशन बढ़ने वाली है। इसके अलावा देश के कुछ राज्यों में बड़े-बड़े ओले गिर सकते हैं। वहीं, निचले क्षोभमंडल स्तर में उत्तरी हरियाणा और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण का निर्माण हो रहा है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कल यानी 30 अगस्त को देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार भी मौसम का हाल बताने जा रहे हैं…

देश के 26 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 30 अगस्त को देश के 26 राज्यों यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी है। किसानों के फसलों को भी नुकसान होने की आशंका है।

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

  • दिल्ली(30 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में कल यानी 30 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, दिल्ली में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस जाएगा।

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

  • यूपी(30 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): मथुरा, आगरा, गाजियाबाद, मेरठ, कुशीनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, हमीरपुर, झांसी, ललितपुर, महोबा, रायबरेली, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, बांदा, फतेहपुर, कानपुर, शामली, बदायूं, इटावा, गाजीपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, देवरिया और बस्ती में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

  • बिहार (30 अगस्त-बारिश-तूफान का अलर्ट): गया, भोजपुर, सिवान, जहानाबाद, गोपालगंज, पटना, बक्सर, गोपालगंज, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी। वहीं, पटना में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा।

झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

  • झारखंड(30-31 अगस्त-तेज बारिश-आंधी की चेतावनी): जमशेदपुर, सिमडेगा, रांची, देवघर, दुमका, बोकारो, हजारीबाग, धनबाद, रामगढ़, खूंटी, पलामू और चतरा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है। वहीं, रांची में कल 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

उत्तराखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

  • उत्तराखंड (30 अगस्त- बारिश-आंधी का अलर्ट): पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, ऋषिकेश और पौड़ी गढ़वाल में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी। देहरादून में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

  • हिमाचल (30 अगस्त-बारिश-तूफान की चेतावनी): कुल्लू, कांगड़ा, चंबा, किन्नौर, मंडी, ऊना, हमीरपुर, सोलन, लाहौल-स्पीति और शिमला में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, मनाली में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

  • जम्मू-कश्मीर (30 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जम्मू, किश्तवाड़, पुंछ, बारामूला, अनंतनाग, रियासी, दार्जिलिंग, झारग्राम, गांदरबल, उधमपुर, बांदीपोरा और मिरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

शहर अधिकतम तापमान (30 अगस्त) न्यूनतम तापमान (30 अगस्त)
दिल्ली 35°C 28°C
मुंबई 31°C 27°C
चेन्नई 35°C 28°C
कोलकाता 32°C 28°C
लखनऊ 31°C 27°C
पटना 33°C 28°C
रांची 29°C 24°C
भोपाल 27°C 24°C
जयपुर 33°C 25°C
शिमला 24°C 19°C
नैनीताल 22°C 20°C

पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा

  • पश्चिम बंगाल(30 अगस्त-बारिश-आंधी की चेतावनी): मालदा, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, कोलकाता, बीरभूम, नादिया, कालिम्पोंग, दुर्गापुर, हावड़ा, जलपाईगुड़ी और दुर्गापुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

  • पंजाब (30 अगस्त-भारी बारिश और आंधी का अलर्ट): कपूरथला, बठिंडा, फरीदकोट, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, संगरूर, बरनाला, गुरदासपुर और होशियारपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

  • राजस्थान (30 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): झुंझुनू, टोंक, अजमेर, अलवर, जैसलमेर, जयपुर, बाड़मेर, भरतपुर, कोटा, भीलवाड़ा, जोधपुर और पाली में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 45 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के झोंके चलने की संभावना है। वहीं, जयपुर में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जाएगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

  • मध्य प्रदेश (30 अगस्त- बारिश-तूफान का अलर्ट): छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिवनी, देवास, बेतुल, हर्दा, धार, विदिशा, बालाघाट, गुना, उज्जैन, जबलपुर और उमरिया में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की चेतावनी है। वहीं, भोपाल में कल यानी 30 अगस्त को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

छत्तीसगढ़ में कल मौसम कैसा रहेगा

  • छत्तीसगढ़(30 अगस्त-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): कोरबा, गरियाबंद, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, बेमेतरा, जांजगीर, दुर्ग, महासमुंद और रायगढ़ में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं।

ओडिशा में कल मौसम कैसा रहेगा

  • ओडिशा(30 अगस्त-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बलांगिर, नौपाड़ा, भुवनेश्वर, पुरी, सुंदरगढ़, मयूरभंज और संबलपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का अलर्ट है।
Sanjeev Kumar

लेखक के बारे मेंSanjeev Kumarसंजीव कुमार (सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर)

संजीव कुमार वर्तमान में नवभारत टाइम्स में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वे मई 2025 में टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के नवभारत टाइम्स, डिजिटल विंग से जुड़े। पत्रकारिता में ऑनलाइन न्यूज डेस्क पर उन्हें काम करने का 6 साल का अनुभव है। नवभारत टाइम्स में जुड़ने से पहले वह अमर उजाला, वन इंडिया हिंदी और दैनिक जागरण के डिजिटल विंग में सेवा दे चुके हैं। वह वर्तमान में नवभारत टाइम्स में नेशनल और दिल्ली डेस्क से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं। खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं।

विशेषज्ञता
संजीव कुमार खास तौर पर मौसम की खबर, नेशनल और राजनीति की खबर, ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें, एक्सप्लेनर और रिसर्च आधारित खबरें करते हैं। इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं।

पत्रकारिता अनुभव
संजीव कुमार ने पत्रकारिता में स्नातक और मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां उन्होंने हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज, स्पेशल खबरों को यूजर के इंटरेस्ट के अनुसार बनाने के तरीके को बारीकी से समझा। इसके बाद उन्होंने वन इंडिया हिंदी में नेशनल डेस्क पर काम किया। फिर दैनिक जागरण में बिहार-झारखंड की लोकल खबरों पर 1 साल 6 महीने तक काम किया है। इसके बाद नवभारत टाइम्स में पारी की शुरुआत की।

शिक्षा/पुरस्कार
मूल रूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले संजीव कुमार ने वेस्ट बंगाल यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से बैचेलर इन मीडिया साइंस में स्नातक किया। फिर आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी से मास्टर इन मीडिया बिजनेस मैनेजमेंट की भी डिग्री ली। इसके अलावा उन्होंने मीडिया से संबंधित कई ऑनलाइन कोर्स भी किए हैं।और पढ़ें