चीन और भारत समेत दुनियाभर में पॉपुलर कार कंपनी बीवाईडी की नई एसयूवी सीलायन 08 (BYD Sealion 08) ने बाजार में आते ही धमाल मचा दिया है। लॉन्च के पहले 24 घंटों के भीतर इस गाड़ी को 12000 से ज्यादा पक्के ऑर्डर मिल चुके हैं। यह एसयूवी ईवी (BEV) और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।

एक्सटीरियर डिजाइन और God’s Eye B टेक्नॉलजी
- सीलायन 08 का डिजाइन बीवाईडी के Ocean S कॉन्सेप्ट कार से इंस्पायर्ड है। इसके फ्रंट में स्प्लिट हेडलाइट्स दी गई हैं, जिनके ऊपरी हिस्से में फुल-हॉरिजोंटल लाइट बार मिलता है।
- बंपर के दोनों तरफ डायनैमिक एयर चैनल्स दिए गए हैं, जबकि रूफ पर लगा लिडार (LiDAR) सेंसर इसके ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम को मजबूत बनाता है।
- बीवाईडी सीलायन 08 के सभी वेरिएंट्स में अडवांस God’s Eye 5.0 प्लैटफॉर्म इंटेलिजेंट ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है, जो ऑटोमेटेड पार्किंग और अर्बन नैविगेशन में मदद करता है।
लग्जरी केबिन और सीटिंग कॉन्फिगरेशन
- बीवाईडी सीलायन 08 के अंदर Ocean Aesthetics 2.0 डिजाइन लैंग्वेज का इस्तेमाल किया गया है। केबिन को लाइट बेज कलर स्कीम, सॉफ्ट लेदर-जैसी फिनिश, मदर-ऑफ-पर्ल पैनल और ओवल क्रोम एसी वेंट्स से सजाया गया है।
- डैशबोर्ड पर फ्लोटिंग सेंट्रल टचस्क्रीन और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। यह एसयूवी 5 और 6-सीट लेआउट दोनों में उपलब्ध है। इसके 6-सीट वर्जन के सेकेंड रो में कैप्टन चेयर्स दी गई हैं, जिनमें आर्मरेस्ट, इलेक्ट्रिक अडजस्टमेंट और लेग सपोर्ट के साथ-साथ रियर पैसेंजर्स के लिए बड़ी रूफ स्क्रीन मिलती है।
प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) स्पेसिफिकेशन्स
- बीवाईडी सीलायन 08 के PHEV वेरिएंट्स में बीवाईडी की पांचवीं पीढ़ी की डीएम टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है, जो 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन (115 kW) और इलेक्ट्रिक मोटर्स का कॉम्बो है।
- सिंगल-मोटर मॉडल 268 एचपी की पावर देता है, जबकि डुअल-मोटर मॉडल में आगे और पीछे दोनों तरफ 200 किलोवॉट के मोटर मिलते हैं।
- यह प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन सीएलटीसी (CLTC) के मुताबिक 400 किलोमीटर तक की इलेक्ट्रिक रेंज और फुल टैंक व बैटरी के साथ कुल 1,650 किलोमीटर तक की संयुक्त रेंज देने में सक्षम है।
बैटरी-इलेक्ट्रिक (BEV) स्पेसिफिकेशन्स
- बीवाईडी सीलायन 08 के इलेक्ट्रिक (BEV) वेरिएंट्स में सिंगल और डुअल मोटर दोनों विकल्प मिलते हैं। सिंगल-मोटर मॉडल 429 हॉर्सपावर या 496 एचपी की पावर देते हैं, जबकि डुअल-मोटर वर्जन 215 किलोवॉट फ्रंट और 370 किलोवॉट रियर मोटर के साथ कुल जबरदस्त पावर जेनरेट करता है।
- इसमें 92.093 kWh और 115.072 kWh के दो बैटरी पैक मिलते हैं, जिससे सीएलटीसी रेंज 800 किलोमीटर या 900 किलोमीटर तक आंकी गई है। साथ ही इसकी फास्ट-चार्जिंग तकनीक इसे बेहद कम समय में चार्ज करने में सक्षम बनाती है।















Leave a Reply