Silver Price Crash: चांदी में बड़ी गिरावट… हाई से अब 1.90 लाख रुपये सस्ती, सोना धड़ाम – Silver Price Crash more cheaper from high Gold Rate also plunges check 10 gram 24 karat rate today tutc


सोना-चांदी की कीमतें गुरुवार को ओपन होने के साथ ही अचानक क्रैश (Gold-Silver Price Crash) हो गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर जैसे ही वायदा कारोबार की शुरुआत हुई दोनों कीमती धातुओं के भाव बुरी तरह टूट गए. एक ओर जहां Gold Rate अपने बुधवार के बंद के मुकाबले गिरकर 1.50 लाख रुपये के लेवल आ गया. सोने की कीमत में भी एक झटके में 2000 रुपये के आसपास की गिरावट (Gold Rate Fall) आई है. चांदी अचानक 4500 रुपये से ज्यादा टूटकर अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से अब करीब 1.90 लाख रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई.

खुलते ही क्रैश हो गया चांदी का भाव 
एमसीएक्स पर कमोडिटी मार्केट में कारोबार की शुरुआत के साथ ही सबसे तेज गिरावट चांदी की कीमत में देखने को मिली. 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाली चांदी एक झटके में क्रैश (Silver Price Crash) होकर 2,30,221 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई. इससे पिछले कारोबारी दिन बुधवार को ये कीमती धातु 2,34,786 रुपये पर बंद हुई था. इस हिसाब से देंखे तो चांदी झटके में 4,565 रुपये सस्ती हो गई. 

हाई से अब इतना सस्ती मिल रही Silver 
Silver Price में आई इस बड़ी गिरावट के बाद अब ये अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से और भी ज्यादा क्रैश हो चुकी है. बता दें कि इस साल जनवरी महीने के आखिरी हफ्ते में इतिहास में पहले बार चांदी की कीमत ऐतिहासिक 4 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर के पार निकली थी और 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का हाई लेवल छुआ था. अब ताजा गिरावट के आधार पर देखें, तो इस हाई से चांदी 1,89,827 रुपये प्रति किलो तक सस्ती मिल रही है. 

सोना भी अचानक इतना सस्ता 
न सिर्फ चांदी की वायदा कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है, बल्कि एमसीएक्स पर सोना भी सस्ता (Gold Cheaper) हुआ है. बीते कारोबारी दिन 5 अक्टूबर की एक्सपायरी वाले 10 Gram 24 Karat Gold का रेट 1,52,470 रुपये पर क्लोज हुआ था, लेकिन गुरुवार को ओपनिंग के साथ ही ये गिरकर 1,50,483 रुपये पर आ गया. यानी सोना 1987 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया. 

इस महीने इतना टूटा Gold Rate
वायदा कारोबार में गुरुवार को सोने की कीमत में आई गिरावट के साथ अब अगर सितंबर महीने में अब तक Gold Rate Fall पर नजर डालें, तो बता दें Yellow Metal Price बीते महीने के आखिरी दिन यानी 31 अगस्त को मार्केट क्लोज होने पर 1,54,460 रुपये पर बंद हुआ था और अब इस लेवल से सोना 3,977 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ते दाम पर मिल रहा है.

(नोट: सोना-चांदी या गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में किसी भी निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)  

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *