30 दिनों में 6.46 लाख ने खरीदी इस कंपनी की गाड़ियां, सितंबर में हुई बंपर सेल्स – tvs september 2026 sales jupiter iqube apache performance auam


टीवीएस मोटर कंपनी (TVS motor company) के लिए सितंबर का महीना शानदार रहा है. कंपनी ने 6,72,790 गाड़ियों को इस महीने बेचा है. ईयर-ऑन-ईयर इस कार ने 24.35 परसेंट की ग्रोथ हासिल की है. वहीं मंथली सेल्स की बात करें, तो अगस्त में इस कार की बिक्री में 9.12 परसेंट का इजाफा हुआ है. 

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स और एक्सपोर्ट की शानदार परफॉर्मेंस की बदलौत कंपनी ने बेहतरीन ग्रोथ हासिल की है. टीवीएस की सेल्स टू-व्हीलर के साथ ही थ्री-व्हीलर सेगमेंट में भी बेहतर हुई है. 2026 की तीसरी तिमाही में टीवीएस मोटर का एक्सपोर्ट 5.39 लाख पहुंच गया है. 

तिमाही में कितनी हुई सेल्स?

जुलाई से सितंबर के बीच टीवीएस मोटर ने 18.40 लाख से ज्यादा टू-व्हीलर्स को बेचा है. घरेलू मार्केट में टू-व्हीलर्स की सेल्स में 24.05 परसेंट का इजाफा हुआ है. वहीं एक्सपोर्ट में 34.37 परसेंट की ग्रोथ हुई है. थ्री-व्हीलर बिजनेस को भी मिला लिया जाए, तो कंपनी का इंटरनेशनल बिजनेस 34.82 परसेंट की ग्रोथ के साथ 5.39 लाख यूनिट्स के पार पहुंच गया है. 

यह भी पढ़ें: 450% बढ़ा एक्सपोर्ट… इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में TVS, Bajaj और Ather का दबदबा

कुल तिमाही सेल्स में एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी 28.11 परसेंट की है. टीवीएस टू-व्हीलर की सेल्स 23.29 परसेंट की ग्रोथ के साथ सितंबर महीने में 6,45,955 यूनिट्स तक पहुंच गई है. वहीं घरेलू मार्केट की बात करें, तो कंपनी ने 4,82,073 यूनिट्स बेची हैं. 

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बंपर डिमांड

कंपनी की कुल टू-व्हीलर सेल्स में एक्सपोर्ट की हिस्सेदारी एक चौथाई रहेगी. इलेक्ट्रिक स्कूटर की बात करें, तो आईक्यूब और ऑर्बिटर के बदौलत सितंबर में 65,799 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बिके हैं. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की ग्रोथ 110.45 परसेंट की है. अगस्त के मुकाबले कंपनी की ग्रोथ 10.67 परसेंट की है. 

यह भी पढ़ें: 35 रुपये में 145KM… TVS ने एक दिन में बेच दिए इतने इलेक्ट्रिक स्कूटर

इलेक्ट्रिक स्कूटर की हिस्सेदारी कंपनी की कुल सेल्स में 10.19 परसेंट की है. जुलाई से सितंबर क्वार्टर में इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री 132.71 परसेंट बढ़कर 1,86,186 यूनिट्स पर पहुंच गई है. वहीं सितंबर में कंपनी ने 26,835 थ्री-व्हीलर बेची हैं. ईयर-ऑन-ईयर कंपनी की इस सेगमेंट में ग्रोथ 56.55 परसेंट की है.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *