IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में बदलाव का दौर जारी है. माइकल हसी ने 8 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ दिया है. हसी पिछले 8 साल से चेन्नई टीम के साथ बल्लेबाजी कोच के तौर पर जुड़े हुए थे. उनसे पहले स्टीफन फ्लेमिंग और एरिक सिमंस CSK छोड़ चुके हैं. हेड कोच फ्लेमिंग के जाने के बाद सपोर्ट स्टाफ में निरंतर बदलाव हो रहे हैं.
हेड कोच जहीर खान बन गए हैं, जबकि एरिक सिमंस की जगह गेंदबाजी कोच का रोल मोहित शर्मा ने ले लिया है. क्रिकबज के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर की नौकरी भी खतरे में पड़ती दिख रही है. बताया जा रहा है कि फोस्टर के कॉन्ट्रैक्ट को बढ़ाने के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी गई है. फोस्टर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर हैं और पिछले साल ही सीएसके को जॉइन किया था.
माइकल हसी ने छोड़ी CSK
माइकल हसी पिछले 8 साल से चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच बने हुए थे. CSK ने उन्हें अपने कोचिंग रोस्टर से हटा दिया है. अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है कि उनकी जगह कौन लेगा. हसी बतौर खिलाड़ी और बतौर कोच भी चेन्नई फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े रहे. वह कुल 6 सीजन बतौर खिलाड़ी सीएसके के लिए खेले और साल 2018 से को तौर पर 5 बार की चैंपियन टीम से जुड़े हुए थे.
इसी रिपोर्ट अनुसार CSK मैनेजमेंट ने इस बारे में माइकल हसी को जानकारी दे दी है. खबर है कि माइकल कुछ अन्य टीमों के संपर्क में आए हैं. इसलिए यह चौंकाने वाली बात नहीं होगी कि IPL 2027 में वो किसी दूसरी टीम को जॉइन कर लें.
CSK का नया सपोर्ट स्टाफ
स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़ा था. जहीर खान को फिलहाल आईपीएल 2027 के लिए हेड कोच नियुक्त किया गया है. एरिक सिमंस भी पिछले 9 साल से चेन्नई टीम से जुड़े हुए थे, लेकिन अब मोहित शर्मा उनकी जगह लेने वाले हैं. फील्डिंग कोच जेम्स फोस्टर की नौकरी भी खतरे में है और माइकल हसी ने टीम का साथ छोड़ दिया है.
यह भी पढ़ें:
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें












Leave a Reply