IND vs NZ: सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया को किया अलर्ट, बताया कौन सा फैक्टर तय करेगा सीरीज का नतीजा – IND vs NZ Sunil Gavaskar ahead of series against New Zealand said Weather conditions will be important Aksp


भारतीय क्रिकेट टीम का न्यूजीलैंड दौरा शुरू होने जा रहा है. दोनों टीमों के बीच टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. इस दौरे से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजों को खास सलाह दी है.

इस दौरे पर होने वाले एक बड़े खतरे को लेकर सुनील गावस्कर ने पहले ही टीम को आगाह कर दिया है. गावस्कर का मानना है कि इस सीरीज में जीत-हार और बल्लेबाजों का प्रदर्शन बहुत हद तक वहां के मौसम पर निर्भर करेगा.

गावस्कर ने साफ किया कि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के हालात काफी हद तक एक जैसे होते हैं. अगर न्यूजीलैंड में मौसम साफ और सुहावना रहा तो गेंद उतनी ज्यादा स्विंग नहीं करेगी. पिच से भी मदद कम मिलेगी. ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने में कोई खास दिक्कत नहीं आएगी.

लेकिन असली परीक्षा तब होगी जब आसमान में बादल छाए रहेंगे. गावस्कर ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मौसम में नमी रही और बादल छाए रहे तो पिच पर मौजूद घास लंबे समय तक ताजा रहेगी. ऐसी स्थिति में गेंद हवा में जमकर लहराएगी जो किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.

गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर पूरा भरोसा जताया है. उनका मानना है कि अगर मौसम ने साथ दिया तो भारत का टॉप ऑर्डर न्यूजीलैंड में रनों का पहाड़ खड़ा कर सकता है. उन्होंने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक बेहद मजबूत ओपनिंग जोड़ी है. 

इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और शुभमन गिल की काबिलियत से हर कोई वाकिफ है. गावस्कर के मुताबिक हमारे शुरुआती चार बल्लेबाजों के पास हर तरह की चुनौती से निपटने का माद्दा है, बस शर्त इतनी है कि न्यूजीलैंड का मौसम उनका खेल न बिगाड़े. अब देखना दिलचस्प होगा कि 22 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस दौरे में भारतीय धुरंधर न्यूजीलैंड की स्विंग होती गेंदों का सामना किस अंदाज में करते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *