Cyclone Alert, IMD Weather Update: मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में एक चक्रवाती तूफान के आने की चेतावनी जारी की है। इसकी वजह से कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश होगी। जानें मौसम का ताजा हाल…
Cyclone Alert, IMD Weather Update 23 October: बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बन गया है, जिसकी वजह से आने वाले समय में चक्रवाती तूफान के आने की संभावना है। इसके चलते कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पूर्वी-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके 24 अक्टूबर तक और अधिक तीव्र होकर अवदाब में बदलने की संभावना है। इसके बाद, यह पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और 25 तारीख तक और अधिक तीव्र होकर अवदाब में बदलने की संभावना है। वहीं, 26 अक्टूबर की सुबह तक यह पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।
इसके चलते दो दिनों तक यह और ज्यादा तीव्र हो जाएगा और उत्तरी आंध्र प्रदेश और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के तटों की तरफ बढ़ेगा। इसकी वजह से 27 और 28 अक्टूबर को ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश में बहुत भारी यानी कि मूसलाधार बारिश होने वाली है। इसके अलावा, 29 अक्टूबर को ओडिशा में कुछ जगहों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, दक्षिण-पूर्वी अरब सागर और उससे सटे लक्षद्वीप क्षेत्र में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से 27 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 23-25 अक्टूबर के बीच केरल और माहे में बहुत भारी बरसात होगी। आज 23 अक्टूबर को दक्षिणी तमिलनाडु में भी अत्यधिक बरसात का अलर्ट है।
वहीं, दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो यहां भी कई राज्यों में आने वाले दिनों में बारिश होगी। 23-25 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 23-27 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, 23-26 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप, 23-24 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, 27-29 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में काफी ज्यादा बारिश होगी। 26-29 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, 28-29 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, 27-29 अक्टूबर के दौरान लक्षद्वीप और तेलंगाना, 25-29 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाअक, 23-24 अक्टूबर के दौरान उत्तर आंतरिक कर्नाटक, 23-26 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, 23-29 अक्टूबर के दौरान रायलसीमा में कहीं कहीं से लेकर छिटपुट बारिश होगी। 23-24 अक्टूबर के दौरान कर्नाटक में कहीं-कहीं आंधी तूफान आने और बिजली गिरने की संभावना है।
पुडुचेरी में भारी बारिश जारी, स्कूलों में छुट्टी घोषित
पुडुचेरी और उसके उपनगरीय इलाकों में रातभर भारी बारिश हुई और शुक्रवार को कई निचले इलाकों में जलभराव की खबरें मिलीं। बारिश को देखते हुए शिक्षा मंत्री ए. नमशिवायम ने पुडुचेरी और कराईकल क्षेत्रों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शुक्रवार को छुट्टी घोषित की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान पुडुचेरी और उसके उपनगरीय इलाकों में 9.6 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि कराईकल क्षेत्र में चार सेंटीमीटर बारिश हुई।














Leave a Reply