एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ जहां बॉलीवुड में रफी (Mohammad Rafi), लता (Lata Mangeshkar), किशोर कुमार (Kishore Kumar), मुकेश (Mukesh) जैसे बेहतरीन गायक हैं वहीं कुछ ऐसे सिंगर्स भी हैं जिन्हें वो पहचान नहीं मिली जिसके वो काबिल थे। हम बात कर रहे हैं भारतीय सिनेमा के एक ऐसे नगीने की जिन्हें ‘देशभक्ति की आवाज’ माना जाता था।
मनोज कुमार ने बॉलीवुड को कई ऐसे दमदार गाने दिए जो आज भी इस राष्ट्रीय पर्व की पावन बेला पर हर कार्यक्रम में जरूर बजते हैं। मेरे देश की धरती सोना उगले, है प्रीत जहां की रीत सदा और अब के बरस तुझे धरती की रानी उनके कुछ पॉपुलर गाने हैं जिन्हें भुला पाना बेहद मुश्किल है।
लता मंगेशकर के साथ भी गाए कई गानें
आशा भोंसले (Asha Bhosle) और लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) के साथ उनके डूएट गाने बेहद लोकप्रिय हुए। फिलहाल आज हम बात कर रहे हैं महेंद्र कपूर (Mahendra Kapoor) के सबसे खूबसूरत गाने ‘दुल्हन चली’ के बारे में। यह गाने फिल्म ‘पूरब और पश्चिम’ का है और इसे मनोज कुमार के ऊपर फिल्माया गया है। इंदीवर ने इसके लिरिक्स लिखे थे। इस गाने में आजादी को एक दुल्हन की तरह दिखाया गया है इसलिए ये अन्य देशभक्ति गीतों से एकदम अलग गाना है।
-1786704558542.webp)
56 साल पहले रिलीज हुआ था गाना
गाने के बोल तीन रंग की चोली का मतलब तिरंगा झंडा से है जिसे गीतकार ने दुल्हन की तरह परिभाषित किया है। कल्याण जी- आनंद जी का संगीत और मनोज कुमार और सायरा बानो की अदाकारी ने इसमें खूब रस घोला। ये गाना आज भी जब बजता है तो दिल में सरफरोशी की तमन्ना जागने सी लगती है। इस गीत के बिना आज भी स्वतंत्रता दिवस का सेलिब्रेशन अधूरा है।
-1786704601482.webp)
महेंद्र कपूर ने हिंदी के अलावा पंजाबी, मराठी और गुजराती फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। मराठी सिनेमा में वे प्रसिद्ध अभिनेता दादा कोंडके की आधिकारिक आवाज बन गए थे और वहां उन्होंने बेहद चुलबुले और लोक संगीत पर आधारित गाने गाए।