Asian Games 2026 में भारत का एक और गोल्डन धमाका! कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने दिखाया दम – Asian Games 2026 Archery Taniparthi Chikitha and Rajesh Jhadav win gold medal for India after win final Aksp


एशियन गेम्स में भारत के लिए एक और खुशखबरी सामने आई है. महिलाओं की शानदार सफलता के बाद अब कंपाउंड मिक्स्ड टीम ने भी देश के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. 

मिक्स्ड कंपाउंड तीरंदाजी फाइनल में साउथ कोरिया के खिलाफ शुरुआत से ही भारत का दबदबा देखने को मिला. चिकिथा तनिपर्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने शुरुआती दोनों सेटों में अपने सभी तीर सटीक 10 पर दागे. पहले हाफ तक शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने कोरिया के खिलाफ 80-78 की दो अंकों की मजबूत बढ़त बनाई.

अंत में भारत और दक्षिण कोरिया का स्कोर 157-157 से बराबरी पर छूटने के बाद मुकाबला ‘शूट-ऑफ’ में पहुंचा. कोरियाई टीम के खिलाफ यहां भारतीय निशानेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत की झोली में 8वां गोल्ड डाल दिया.

इससे पहले मिक्स्ड टीम इवेंट के सेमीफाइनल में चिकिथा तनिपर्थी और साहिल राजेश जाधव की जोड़ी ने थाईलैंड के खिलाफ सांसें रोक देने वाला मुकाबला खेला. कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने गजब का संयम दिखाते हुए थाईलैंड को 156-155 के बेहद करीबी अंतर से मात दी और फाइनल का टिकट पक्का किया.

मैच की शुरुआत से ही भारतीय तीरंदाजों ने आक्रामक खेल दिखाया. पहले एंड में 39-37 की बढ़त बनाने के बाद भारतीय जोड़ी ने दबाव के पलों में भी बेहतरीन निशाने साधे. हालांकि थाईलैंड की टीम ने भी वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन अंतिम पलों में अचूक निशाने लगाते हुए चिकिथा तनिपर्थी और साहिल ने जीत भारत की झोली में डाल दी.

—- समाप्त —-





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *