Bihar UP Flood LIVE Photos Update; IMD MP Rajasthan Rainfall Weather Alert


  • Hindi News
  • National
  • Bihar UP Flood LIVE Photos Update; IMD MP Rajasthan Rainfall Weather Alert | Ganga Kosi Gandak Water Level

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

बिहार में पटना, मुंगेर और भागलपुर समेत 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। 40 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पांच हजार से ज्यादा स्कूल बाढ़ में डूबने के चलते बंद किए गए हैं।

राज्य में गंगा, कोसी और गंडक जैसी नदियां उफान पर हैं। इनके किनारे के 500 से ज्यादा श्मशान घाट डूबे हैं, जिसके चलते अंतिम संस्कार करने में परेशानी हो रही है।

यूपी में लगातार बारिश से नदियां उफान पर हैं। यहां 26 जिलों में बाढ़ से 4 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। बरेली में प्राचीन मंदिर रामगंगा नदी में समा गया। बाराबंकी में सरयू के पानी में करीब 12 मकान डूब गए।

इधर, एमपी और राजस्थान में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ है। एमपी में अगले 3 दिन तेज बारिश की संभावना नहीं है। राजस्थान में 11 सितंबर से बारिश शुरू होने का अनुमान है। बुधवार को यहां 10 शहरों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर रहा।

सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

देशभर से मौसम की तस्वीरें

यूपी के गोंडा में घाघरा नदी के उफान पर आने से 30 गांव की 25 हजार आबादी बाढ़ से घिर गई है।

यूपी के गोंडा में घाघरा नदी के उफान पर आने से 30 गांव की 25 हजार आबादी बाढ़ से घिर गई है।

उत्तराखंड के बागेश्वर कपकोट रोड आरे के पास पहाड़ों से लगातर पत्थर गिरने से हाईवे बंद हो गया है।

उत्तराखंड के बागेश्वर कपकोट रोड आरे के पास पहाड़ों से लगातर पत्थर गिरने से हाईवे बंद हो गया है।

बिहार के खगड़िया के गांवों में कमर तक पानी भर चुका है। आने-जाने के लिए नाव की मदद ले रहे हैं।

बिहार के खगड़िया के गांवों में कमर तक पानी भर चुका है। आने-जाने के लिए नाव की मदद ले रहे हैं।

मध्यप्रदेश के इटारसी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

मध्यप्रदेश के इटारसी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…

लाइव अपडेट्स

03:20 AM10 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

उत्तराखंड: नैनीताल-अल्मोड़ा और केदारघाटी में धुंध, देहरादून में बौछारें

पहाड़ी इलाकों में धुंध छाई हुई है। तस्वीर नैनीताल की है, जहां बुधवार को हल्की बारिश हुई।

पहाड़ी इलाकों में धुंध छाई हुई है। तस्वीर नैनीताल की है, जहां बुधवार को हल्की बारिश हुई।

उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट है। वहीं हरिद्वार, पौड़ी और उत्तरकाशी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-बौछारें पड़ सकती हैं। राज्य के बाकी हिस्सों में भी कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली और तेज बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

03:04 AM10 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

एमपी: मानसून कमजोर, तेज बारिश का दौर थमा

मध्य प्रदेश में फिलहाल बारिश का कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है, जिसके चलते तेज बारिश का दौर थम गया है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज धूप रही। गुरुवार को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तेज बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

02:30 AM10 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

बिहार: 14 जिलों में 41 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित, भागलपुर में यूनिवर्सिटी डूबी

बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब पानी उतरने लगा है, लेकिन 14 जिलों की 517 पंचायतों में अब भी बाढ़ की स्थिति गंभीर है। करीब 41.45 लाख लोग प्रभावित हैं। पटना से मुंगेर तक गंगा का जलस्तर घटा है, जबकि भागलपुर के कहलगांव में पानी 4 सेमी बढ़ा है। तिलकामांझी यूनिवर्सिटी में गंगा का पानी घुसने से शिक्षक और छात्र नाव से आ-जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

02:28 AM10 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

यूपी: 26 जिलों में बाढ़, आज 36 जिलों में बारिश

यूपी के 36 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है, इनमें 22 जिलों में तेज बारिश की संभावना है। बीते 24 घंटे में 32 जिलों में 2.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। 1 जून से अब तक प्रदेश में 651.5 मिमी बारिश हो चुकी है, यानी मानसून की बारिश का कोटा पूरा हो चुका है। लगातार बारिश से 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और करीब 4 लाख लोग प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें…

01:37 AM10 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

राजस्थान: कल से फिर बारिश का दौर, 10 शहरों में पारा 35° पार

मौसम विभाग ने राजस्थान में 11 सितंबर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। शुक्रवार को 5 जिलों में तेज बारिश का यलो अलर्ट है। इसके बाद 12 और 13 सितंबर को भरतपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग के इलाकों में भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

बुधवार को प्रदेश के सभी शहरों में सुबह से देर शाम तक धूप रही। प्रदेश के 10 शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

01:36 AM10 सितम्बर 2026

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों का तापमान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *