Latest Gadgets News: Oppo K14 Lite स्मार्टफोन 7000mAh बैटरी के साथ भारत में लॉन्च हो गया है। साथ ही, वीवो ने Vivo V80 का टीजर जारी करके देश में फोन की लॉन्चिंग कन्फर्म कर दी है। ऐपल आईफोन 18 के साथ 15 अन्य प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है।

Gadgets News (16)
Gadgets News Today: Oppo ने भारत में 7,000mAh बैटरी और IP64 रेटिंग के साथ अपना बजट स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया है। वहीं, Vivo ने अपनी V-सीरीज के फ्लैगशिप Vivo V80 का टीजर जारी कर दिया है। इसमें 7,200mAh बैटरी और ZEISS कैमरे मिलेगा। दूसरी ओर, Apple को लेकर खबर है कि वह iPhone 18 के साथ M5 चिप वाले MacBooks और Apple Watch Series 12 समेत 15 से ज्यादा नए गैजेट्स बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। कुल मिलाकर, बजट सेगमेंट से लेकर प्रीमियम कैटेगरी तक, यूजर्स को जल्द ही बड़ी बैटरी, एडवांस्ड AI फीचर्स और पावरफुल चिपसेट वाले ढेरों नए ऑप्शंस मिलने वाले हैं।

Oppo K14 Lite भारत में लॉन्च

Oppo ने भारत में अपना नया बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन Oppo K14 Lite भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही, डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले के साथ आया है। यह फोन Unisoc T7250 प्रोसेसर, Android 16 पर आधारित ColorOS 16, 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। साथ ही IP64 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिलती है।

U&i के नए प्रोडक्ट

भारत के टेक ब्रांड U&i ने अपना नया ऑडियो पोर्टफोलियो लॉन्च किया है, जिसमें 600W का पावरफुल Ultra Box वायरलेस स्पीकर, Sonic Series के 6 कॉम्पैक्ट पोर्टेबल स्पीकर्सऔर गेमिंग के लिए खास Epic Series TWS इयरबड्स शामिल हैं। इस नए रेंज की कीमत 349 रुपये से शुरू होकर 7,349 रुपये तक है, जिसमें Ultra Box की कीमत 7,349 रुपये, Sonic Series स्पीकर्स की कीमत 349 से शुरू और 32dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन व 50 घंटे तक के प्लेबैक वाले Epic Series इयरबड्स की कीमत 1,049 रुपये है।

Vivo V80 की लॉन्चिंग भारत में कन्फर्म

Vivo ने भारत में अपनी V-सीरीज के नए स्मार्टफोन antriksh का टीजर जारी कर दिया है। इससे कन्फर्म हो गया है कि स्मार्टफोन भारत में जल्द लॉन्च होने वाला है। इसकी माइक्रो वेबसाइट Flipkart पर लाइव कर दी गई है। टीजर रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन V-सीरीज की अब तक की सबसे बड़ी मिलेगी, जो कि 7,200mAh बैटरी होगी। यह 90W फास्ट चार्जिंग और ZEISS ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा के लैस होगा।

आईफोन 18 के साथ लॉन्च होंगे 15 प्रोडक्ट

एक नई रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च के बाद ऐपल जल्द ही स्टैंडर्ड iPhone 18 और 15 से भी ज्यादा नए प्रोडक्ट्स बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है। इस नए लाइनअप में नए M5-चिप वाले MacBooks, Apple Watch Series 12, AirPods Pro 3 और नए iPad मॉडल्स शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Apple अपने पूरे इकोसिस्टम को अगले जनरेशन के चिपसेट और एडवांस्ड Apple Intelligence फीचर्स के साथ अपग्रेड करने की योजना बना रहा है।

मोना दीक्षित

लेखक के बारे मेंमोना दीक्षितमोना दीक्षित टेक्नोलॉजी और गैजेट्स की दुनिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ी हुई हैं। पिछले 9 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय मोना ने टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के बदलते परिदृश्य को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। एक टेक जर्नलिस्ट के तौर पर मोना की विशेषज्ञता नए गैजेट्स के रिव्यूज, लॉन्च इवेंट्स और एआई (AI) की दुनिया में हो रहे बदलावों पर है। उनकी पैनी नजर ना केवल लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर रहती है, बल्कि वह ऑडियो डिवाइसेस और वियरेबल्स को भी गहराई से परखती हैं। मोना के पास कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई (AI) इनोवेशन और स्मार्टफोन मार्केट की भी अच्छी समझ है। टेक्नोलॉजी की जटिल चीजों को सरल लाइफ-हैक्स (Tips & Tricks) में बदलने और भविष्य की टेक्नोलॉजी (Future Tech) का सटीक विश्लेषण करने में वह एक्‍सपर्ट हैं।
मोना का मानना है कि तकनीक का असली पैमाना केवल उसके ‘स्पेसिफिकेशन्स’ नहीं, बल्कि ‘यूजर एक्सपीरियंस’ है। उनका असली हुनर जटिल तकनीकी शब्दावली को आसान और बोलचाल की भाषा में ढालना है, ताकि एक सामान्य पाठक भी तकनीक का पूरा लाभ उठा सके। उनके लिए तकनीक का अंतिम उद्देश्य जीवन को सरल और बेहतर बनाना है।
मोना का असली हुनर मुश्किल तकनीकी जानकारी को आसान और बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। उनका मानना है कि तकनीक का असली मकसद जीवन को सरल बनाना है। मोना ने बैचलर ऑफ साइंस के बाद IMS Noida, मेरठ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (Master of Journalism and Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन क‍िया है। नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन के साथ जुड़ने से पहले वह प्रमुख टेक्‍नोलॉजी वेबसाइट- टेक्‍लूसिव (Techlusive) और न्‍यूजबाइट्स (Newsbytes) में काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें