अयोध्या में 15 करोड़ की जमीन पर अमिताभ बच्चन बनवाएंगे धर्मशाला, पिता की याद में होगी समर्पित – amitabh bachchan to build dharamshala ayodhya father memorial 15 crore land tmovj


हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन भगवान राम की पावन नगरी अयोध्या में एक बड़ा काम करने वाले हैं. वो अपने पिता और मशहूर कवि दिवंगत डॉ. हरिवंशराय बच्चन की याद में मेमोरियल धर्मशाला बनाने की तैयारी कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने अयोध्या विकास प्राधिकरण से अनुमति मांगी है. 

हरिवंश राय बच्चन ने नाम धर्मशाला

कुछ समय पहले अमिताभ बच्चन ने अयोध्या दशरथ पथ के किनारे द सरयू प्रोजेक्ट में करीब 15 करोड़ रुपए में जमीन खरीदी थी. अब यहां प्रस्तावित 20 से अधिक कमरों वाला मेमोरियल धर्मशाला के निर्माण की प्रक्रिया होने जा रही है. इसके लिए एडीए (अयोध्या विकास प्राधिकरण) ने मेमोरियल का नक्शा मंजूरी के लिए आवेदन किया है.

इस आवेदन पर 15 दिन के अंदर लोगों से आपत्तियां मांगी गई हैं, जिसके बाद आगे नक्शे के स्वीकृति दी जाएगी. माना जा रहा है कि अक्टूबर तक एडीए से स्वीकृति मिलने के बाद धर्माशाला बनाने का काम शुरू हो जाएगा. एडीए के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने आजतक को बताया कि अयोध्या भव्य स्वरूप को ग्रहण कर रही है.

उसमें देश विख्यात लोग अपनी भूमिका अदा कर रहे हैं. उसी में से एक अमिताभ बच्चन भी हैं, जिनके द्वारा एक धर्मशाला के नक्शा का आवेदन किया गया है जो 20 कमरों के ऊपर वर्तमान में उसकी आपत्ति के क्रम रखा गया है. जैसे ही समय पूरा होगा, नियमानुसार परीक्षण करते स्वीकृति दे दी जाएगी. इससे अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अच्छी फैसेलिटी उपलब्ध हो सकेंगी. 

अमिताभ बच्चन के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति के 18वें सीजन को होस्ट करने में बिजी हैं. इसके बाद उनकी दो फिल्में आनी हैं. पहली कल्कि 2898 का सीक्वल है, जिसकी फिलहाल आधी शूटिंग हो चुकी है. बाकी बची हुई शूटिंग जब फिल्म के हीरो प्रभास अपनी दूसरी फिल्मों से फ्री होंगे, तब पूरी होगी. इसकी पुष्टि खुद फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन ने की थी. फिर अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म सेक्शन 84 है, जो शूट होकर तैयार बताई जा रही है. लेकिन उसे अभी तक रिलीज नहीं किया गया है. उस फिल्म में डायना पेंटी, अभिषेक बनर्जी और निम्रत कौर जैसे एक्टर्स हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *