Last Updated:
Hetal Yadav On Tanushree Dutta: एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर हेतल यादव ने तनुश्री दत्ता के साथ काम करने के अनुभव को काफी खराब बताया है. उन्होंने तनुश्री को अनप्रोफेशनल कहते हुए कहा कि काम के प्रति ईमानदारी न होने की वजह से ही उनका करियर प्रभावित हुआ है .
तनुश्री दत्ता पर भड़कीं हेतल यादव
नई दिल्ली: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता अक्सर अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. अब एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर हेतल यादव ने तनुश्री के साथ काम करने का अपना अनुभव शेयर किया है. हेतल ने तनुश्री दत्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें गैर-पेशेवर बताया है.
उन्होंने कहा कि तनुश्री की बहन इशिता दत्ता के साथ काम करना काफी आसान था, लेकिन तनुश्री के साथ सेट पर काम करने का अनुभव बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा .
सेट पर अनप्रोफेशनल रवैया
हेतल यादव ने एक बातचीत में बताया कि उन्होंने फिल्म ‘अपार्टमेंट’ में तनुश्री के साथ तीन गानों पर काम किया था. उन्होंने आरोप लगाया कि तनुश्री सेट पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती थीं और छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाती थीं. एक रोमांटिक गाने की शूटिंग के समय भी उन्हें काफी दिक्कतें थीं. वे सेट पर टच न करने की बात कहकर नखरे दिखाती थीं. हेतल ने कहा कि तनुश्री के इस बर्ताव से फिल्म के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स भी काफी परेशान हो गए थे .
करियर छीनने वाले बयानों पर हेतल का जवाब
तनुश्री दत्ता ने कुछ समय पहले आरोप लगाया था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री ने उनके प्रोजेक्ट्स छीनकर उनका करियर बर्बाद कर दिया. इस पर हेतल ने कहा कि अगर तनुश्री अपने काम के प्रति ईमानदार होतीं, तो आज इंडस्ट्री से गायब नहीं होतीं. उन्होंने गोविंदा का उदाहरण देते हुए कहा कि कोई भी आपका पूरा करियर नहीं छीन सकता. कुछ प्रोजेक्ट्स हाथ से निकल सकते हैं, लेकिन अगर इंसान अपने काम में पक्का है तो काम कभी खत्म नहीं होता .
नाना पाटेकर विवाद पर बोलने से किया परहेज
जब हेतल से नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता के बहुचर्चित विवाद के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बहुत साफ रुख अपनाया. हेतल ने कहा कि वे उस फिल्म का हिस्सा नहीं थीं, इसलिए उन्हें नहीं पता कि वहां क्या हुआ था. उन्होंने कहा कि जिस घटना को मैंने अपनी आंखों से देखा ही नहीं, उस पर कोई फैसला या कमेंट करना बिल्कुल गलत होगा.
About the Author

मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…














Leave a Reply