डबल पर्सनालिटी के शिकार हैं वैभव सूर्यवंशी! श्रेयस अय्यर ने खोल दिए तूफानी बल्लेबाज के राज


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर हैं। उनका बल्ला जब चलता है तो उसका हल्ला पूरे विश्व भर में बोलता है। मैदान पर वह काफी खतरनाक होते हैं, लेकिन मैदान के बाहर उनका व्यवहार अलग रहता है। भारत की टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा है कि वैभव की दो पर्सनालिटी हैं। एक मैदान के बाहर और एक मैदान के अंदर और दोनों में वह काफी अलग हैं।

वैभव सिर्फ 15 साल के हैं और अपनी छाप दुनिया पर छोड़ चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने अपना जलवा दिखाया और अब टीम इंडिया के लिए तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैदान पर वह काफी आक्रामक रहते हैं, लेकिन मैदान के बाहर कई बार उनका बच्चों वाला अंदाज देखने को मिलता है।

अय्यर ने बताई सच्चाई

अय्यर ने वैभव के बारे में कहा कि वह मैदान के बाहर काफी शांत रहते हैं, लेकिन मैदान के अंदर वह बेहद आक्रामक नजर आते हैं। अय्यर ने कहा कि वह लगातार उनसे बातें करते रहते हैं। अय्यर ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, “मैं वैभव से इस बारे में बात करता रहता हूं कि वह मैदान के बाहर क्या करते हैं क्योंकि हर कोई उनसे क्रिकेट के बारे में बात करता है। हम जानते हैं कि वह कितना टैलेंटेड है। इसलिए मैं उससे मैदान के बाहर के बारे में बात करता हूं। उसके परिवार के बारे में जानना, वो क्या करता है, क्या नहीं। वह जब इस बारे में बात करता है तो वह अपने आप को बाहर लाता है।”

उन्होंने कहा, “वह काफी शांत इंसान है, लेकिन मैदान के अंदर वह काफी तूफानी बल्लेबाज हैं। जब आप उसे देखते हैं तो यह अलग बात सामने आती है। वह काफी मासूम है। मैं जानता हूं कि उसका समय आएगा क्योंकि हम वर्ल्ड कप विजेता ओपनर्स के साथ खेल रहे हैं और वह टीम में जगह के हकदार हैं। जब उसका समय आएगा तब वो दुनिया पर राज करेगा।”

टीम इंडिया ने जीता एशियन गेम्स गोल्ड

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारत की टी20 टीम ने हाल ही में एशियन गेम्स-2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारतीय टीम ने फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी। वैभव भी इस मैच का हिस्सा थे। टीम इंडिया ने पिछले एशियन गेम्स में भी गोल्ड जीता था और इस बार अपना मेडल बरकरार रखने में सफल रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *