दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज; तेज हवाओं के साथ बारिश; AQI में सुधार की उम्मीद


Published: Sat, 24 Oct 2026 11:36 PM (IST)

नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद समेत कई इलाके में शनिवार को अचानक बारिश के कारण ठंड बढ़ गई। बारिश के बाद एक्यूआई में सुधार होने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, जागरण आर्काइव।

दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम, जागरण आर्काइव।

HighLights

  1. दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम का मिजाज।

  2. नोएडा सहित कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं।

  3. शनिवार रात बारिश से मौसम हुआ सुहावना।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर इलाके में शनिवार की रात अचानक मौसम ने करवट ली है। नोएडा समेत कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश के कारण मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है।

मौसम में अचानक आए इस बदलाव का असर AQI पर देखने को मिल सकता है। रविवार को वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद की जा रही है।

AQI में शनिवार को आया सुधार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक राजधानी में AQI तीन दिन तक ‘खराब’ श्रेणी में रहने के बाद शनिवार को वायु गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। शनिवार की शाम वायु गुणवत्ता सूचकांक 191 दर्ज किया गया, जबकि शुक्रवार को यह 230 था। अब बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता और सुधरने की उम्मीद है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *