पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहली और अब दूसरी पारी में भी बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे। मैच के पहले दिन पिंडली में खिंचाव के कारण वह मैदान से दूर रहे।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंग्लैंड दौरे पर मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। बाबर आजम के नेतृत्व वाली टीम लगातार दूसरा टेस्ट मैच हारने के करीब है। रविवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी 208 रनों पर सिमट गई। इस तरह इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 389 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर रखा है। हालांकि बाबर की टीम की खराब शुरुआत के कारण इंग्लैंड की लगातार दूसरी जीत तय लग रही है। पाकिस्तान के लिए उस समय तगड़ा झटका लगा, जब सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक लगातार दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और इस मैच से भी बाहर हो गए हैं। बाबर आजम दूसरी पारी में भी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं।
इमाम मैच से हुए बाहर
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक पिंडली में खिंचाव के कारण ज्यादा देर तक दूसरे टेस्ट में मैदान पर नहीं रहे। इमाम को टेस्ट के पहले दिन चोट लगी थी। वह लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और टीम के बल्लेबाजों ने भी इंग्लैंड की गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 110 रन ही बना सकी। अजान अवैस ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर और जोश टंग ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को टिकने तक का मौका नहीं दिया। पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। चोट के बाद वापसी कर रहे कप्तान बाबर आजम 8 रन ही बना पाए।
दूसरी पारी में भी इमाम उल हक पिंडली में खिंचाव की वजह से नहीं उतरे। इमाम ने लीड्स में खेले गए पहले टेस्ट में युवा बल्लेबाज अजान अवैस के साथ पाकिस्तान की पारी की शुरुआत की थी। पाकिस्तान को उस मुकाबले में पारी से हार का सामना करना पड़ा था। पीसीबी ने एक बयान में कहा था, ” पहले दिन के खेल के बाद में कराए गए जांच में पिंडली में हल्के खिंचाव की पुष्टि हुई है। इमाम का फिलहाल पाकिस्तान की मेडिकल टीम की निगरानी में उपचार चल रहा है।” उस दिन बोर्ड ने आगे कहा कि टेस्ट मैच के शेष हिस्से में इमाम की भागीदारी उपचार के बाद उनके पूरी तरह स्वस्थ होने पर निर्भर करेगी। हालांकि इंग्लैंड की पारी समाप्त होने के बाद ये कन्फर्म हो गया था कि वह अब इस मैच का हिस्सा नहीं रहे।
इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बनाए 208
इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में 54.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 208 रन बनाए। डेन लॉरेन्स टीम के लिए सर्वाधिक 54 रन बनाए। कप्तान जो रूट ने 24 रन बनाए। हैरी ब्रूक ने 34 रन का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद अब्बास ने 5 विकेट लिए। खुर्रम और मोहम्मद अली को 2-2 विकेट मिले।












Leave a Reply