रीति तिवारी के स्टेपफादर और सिंगर एकम बावा ने सोशल मीडिया पर उन पर और उनकी मां रानी तिवारी के खिलाफ नए आरोप लगाए हैं. एकम ने दावा किया है कि वो बताएंगे कि उनके रिश्ते के दौरान उनके साथ क्या-क्या हुआ. सोशल मीडिया पर नया वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि रीति तिवारी और उसकी मां ने मुझे बहुत टॉर्चर किया.
सिंगर ने लगाया आरोप
अपने लेटेस्ट वीडियो में एकम ने रानी के साथ हुई एक बहस का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “मैं एक छोटा सा किस्सा बताता हूं आपको. इसकी मम्मी और मेरी किसी बात को लेकर रात के 9-10 बजे का टाइम था, नोक-झोंक हो गई. भाई, रीति मेरे कमरे में आई और मेरी अलमारी में जितने कपड़े थे. इसने हैंगर से उतारकर सारे जमीन पे फेंक दिए. उन्होंने ये भी दावा किया कि रीति ने उनसे कहा, “एकम बावा, निकल.”
एकम ने ये भी दावा किया कि रीति और रानी दोनों ने उनसे कहा, “तेरे से जो होता है तू कर ले.” उन्होंने कहा कि उन्होंने उनसे पूछा कि वो इस सिचुएशन में उनसे क्या उम्मीद कर रही हैं. सिंगर का कहना है कि रीति और उनकी मां के साथ रहने के दौरान उनका “बहुत टॉर्चर” हुआ. उन्होंने अपने फॉलोअर्स को ये भी बताया कि जब तक रीति बिग बॉस 20 के घर के अंदर रहेंगी, वो रोज एक नई घटना शेयर करने की प्लानिंग कर रहे हैं. उनके ये नए दावे रीति की पर्सनल लाइफ और परिवार के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चा के बीच सामने आए हैं.
एकम ने अपने पिछले वीडियो में रानी तिवारी के साथ अपने रिश्ते के बारे में भी खुलकर बात की थी. सिंगर के मुताबिक, वो 2020 से 2025 तक रानी और रीति के साथ एक ही फ्लैट में रहे. उन्होंने दावा किया कि रीति को उनकी मां के साथ उनके रिश्ते के बारे में पता था. रानी के साथ अपने रिश्ते को याद करते हुए एकम ने दावा किया कि 2020 से 2022 तक दोनों लिव-इन रिश्ते में रहे, जिसके बाद 18 फरवरी 2022 को शादी कर ली. उन्होंने रानी और रीति के साथ अपनी तस्वीरें भी शेयर कीं.
—- समाप्त —-












Leave a Reply