बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना कम खरीदने की अपील और सरकार के कड़े फैसलों का सीधा असर देश के गोल्ड इंपोर्ट पर दिखने लगा है। मेटल्स फोकस के आंकड़ों के मुताबिक, मई में पीएम मोदी की पहली अपील (pm modi on gold) के बाद से सोने के आयात में लगातार तेज गिरावट दर्ज की गई है।
आंकड़ों में समझें पूरा गणित
मई में सोने का आयात सालाना आधार पर 4% गिरकर 29.4 टन रहा, जो पिछले साल इसी महीने 30.6 टन था। इसके बाद यह गिरावट और तेज हो गई। जून में 20%, जुलाई में 23.7% और अगस्त में आयात करीब 30% तक लुढ़क गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) का अनुमान है कि,
पीएम मोदी की हालिया अपील के बाद सितंबर में भी सोने के आयात में करीब 15% की कमी आ सकती है। हालांकि, आयात घटने की वजह केवल पीएम मोदी की अपील ही नहीं है। सरकार ने मई में सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर सीधे 15% कर दिया था, जिससे बाहर से सोना मंगाना काफी महंगा हो गया। इसके अलावा बाजार में सोने के ऊंचे भाव ने भी आम खरीदारों के कदम रोके हैं।”
जनवरी में कैसा था ट्रेंड?
साल की शुरुआत में ट्रेंड बिल्कुल उलट था। जनवरी में आयात 171.6% बढ़कर 99.4 टन और फरवरी में 114.3% बढ़कर 66 टन पहुंच गया था। इसके बाद मार्च में 34.9% की गिरावट आई, जबकि अप्रैल में 30.7% की रिकवरी देखी गई थी।
चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है, जो हर साल 700 से 900 टन सोना आयात करता है। सरकार का मकसद देश के भारी-भरकम आयात बिल को घटाना और व्यापार घाटे को कम करना है।















Leave a Reply