मिर्ची जैसी तीखी जुबान! 23 साल की अरिश्फा के आगे पस्त हुईं भोजपुरी क्वीन आम्रपाली, 4 लड़कों को भी चटाई धूल – bigg boss arishfa khan gameplan bhojpuri aamrapali dubey qazi touqeer bonding tmovf


छोटा पैकेट और बड़ा धमाका…23 साल की अरिश्फा खान बिग बॉस में इस बात को सच साबित कर रही हैं. निडर, बेबाक और तीखा अंदाज…अरिश्फा में वो हर क्वालिटी दिख रही है, जो एक दमदार कंटेस्टेंट में होनी चाहिए.

मिर्ची जैसी तीखी जुबान वाली अरिश्फा बिग बॉस में फ्रंट फुट पर खेल रही हैं. वो बेबाकी से हर किसी का सामना करती हैं. अरिश्फा बिग बॉस के घर में किसी से भी भिड़ने में पीछे नहीं हट रहीं.

सही को सही और गलत को गलत कहने का उनमें जिगरा दिख रहा है. 23 साल की उम्र में अरिश्फा का इतना स्ट्रॉन्ग गेम देखकर लोगों को मजा आ रहा है. 

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे पर भारी!
अरिश्फा भोजपुरी की नंबर वन क्वीन आम्रपाली दुबे पर भारी पड़ रही हैं. हाल ही में जब भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा को छोटा और कमजोर समझकर दबाने की कोशिश की, तो अरिश्फा बिल्कुल नहीं झुकीं. वो अपने हक के लिए अकेले ही लड़ती रहीं. 

टास्क में दिखा ‘वुमन पावर’
अरिश्फा का साफ कहना है कि वो पूरे घर से निपटने के लिए अकेली ही काफी हैं. सच बताऊं तो उन्हें देखकर ये लगता भी है कि वो अकेले ही सबसे निपट लेंगी. कैप्टेंसी टास्क के दौरान अरिश्फा ने अकेले 4 लड़कों का सामना किया. इस दौरान उन्होंने अपनी आवाज को बिल्कुल दबने नहीं दिया, जिसे देखकर दर्शकों को असली ‘वुमन पावर’ वाली फीलिंग आई.

काजी तौकीर संग क्यूट ‘बाप-बेटी’ की बॉन्डिंग
एक तरफ जहां अरिश्फा का तीखा रूप दिखता है, वहीं काजी तौकीर के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी मजेदार लग रही है. फैंस को दोनों का यह प्यारा ‘बाप-बेटी’ वाला रिश्ता पसंद आ रहा है. काजी के सामने आते ही अरिश्फा का बचपना देखकर लोग उन पर प्यार लुटाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं.

क्या जबरदस्ती के मुद्दे बना रही हैं अरिश्फा?
अरिश्फा टास्क तो पूरे जोश के साथ खेलती हैं, लेकिन कई बार एक ही बात को पकड़कर बैठ जाती हैं. ऐसा लगता है जैसे वो बाहर से ही सोचकर आई हैं कि फुटेज में दिखने के लिए जबरदस्ती मुद्दे बनाने हैं. हालांकि, बिग बॉस जैसे शो में अपनी छाप छोड़ने के लिए मुद्दे बनाना भी गेम का ही हिस्सा माना जाता है.

वैसे तो अभी खेल की सिर्फ शुरुआत हुई है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे चलकर अरिश्फा टूटती हैं या फिर और ज्यादा मजबूत खिलाड़ी बनकर सामने आती हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *