शर्मिला टैगोर फिल्म वाइब में नजर आने वाली हैं। फिल्म को उनके दामाद कुणाल खेमू ने डायरेक्ट किया है। अब कुणाल ने शर्मिला को फिल्म में डायरेक्ट करने पर जानें क्या कहा।
कुणाल खेमू की फिल्म आ रही है वाइब जिसका बुधवार को ही ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म को कुणाल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में कुणाल ने बतौर एक्टर भी काम किया है। कुणाल के साथ फिल्म में प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर, दिनेश लाल यादव, शर्मिला टैगोर हैं। शर्मीला, कुणाल की सास हैं तो अब कुणाल ने फिल्म में सास को डायरेक्ट करने पर जानें क्या कहा।
शर्मिला ने फिल्म को हां कैसे कहा
कुणाल ने कहा, ‘शर्मीला जी के साथ, ऐसा था कि अंधेरे में तीर चलाना। उन्होंने मुझसे सिनोप्सिस मांगे फिल्म के। मैंने फिर उन्हें सिनोप्सिस बताया फिल्म का और कहा कि ये तो मेरा ट्रिक सवाल था, मैं तो वैसे भी फिल्म करने वाली थी।’
शर्मिला को एक्शन और कट बोलना कुणाल के लिए गर्व की बात
कुणाल ने आगे कहा, ‘ये मेरा एक चेकबॉक्स में लगा वो टिकबॉक्स था जिसे मैं काफी समय से भरना चाहता था। मैं काफी खुश और गर्व फील करता हूं कि मुझे उन जैसी लीजेंड को एक्शन और कट बोलने का मौका मिला।’
प्रीति ने ट्रेलर लॉन्च में कुणाल से जाहिर की नाराजगी
इस फिल्म में प्रीति जिंटा का सीरियस किरदार है तो उन्होंने भी इवेंट के दौरान शिकायत करते हुए कहा कि कुणाल ने उन्हें फनी सीन ही नहीं दिए। प्रीति ने कहा, ‘हम कॉमेडी फिल्म के दौरान ज्यादा हंसे नहीं और मेरा तो काफी सीरियस किरदार था। कुणाल ने मुझे ज्यादा फनी सीन नहीं दिए और मुझे इस बात से कुणाल से नाराजगी है। ये आसान शूट नहीं था। हमने दिन में 16-18 घंटे काम किया है।’
सोहा ने कहा कुणाल सबसे फनी हैं
सोहा अली खान जो इस दौरान मौजूद थीं वह पति कुणाल के सेंस ऑफ ह्यूमर को लेकर कहती हैं, ‘शादी हो या फ्यूनरल कुणाल आपको हंसा देगा। कुणाल हम दोनों के परिवार में सबसे ज्यादा फनी है।’
कुणाल का बतौर डायरेक्टर करियर
कुणाल के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 2024 में फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के जरिए डायरेक्टर डेब्यू किया था। फिल्म में प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी, दिव्येंदु थे और इसे दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा काफी पसंद किया गया था।
फिल्म वाइब की बात करें तो कुणाल ने इसे डायरेक्ट तो किया ही है बल्कि वह इसके राइटर भी हैं। फिल्म 18 सितंबर को रिलीज होगी।
वहीं बतौर एक्टर कुणाल की अपकमिंग फिल्म गोलमाल 5 है जिसमें उनके साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी भी हैं।














Leave a Reply