हिमाचल प्रदेश:दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते की घोषणा से खुशी; अब एरियर की उम्मीद – Himachal Employees Da Before Diwali Lecturer Association Welcomes Announcement


दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। प्रदेश सरकार की ओर से दीपावली के मौके पर कर्मचारियों को डीए देने की घोषणा का हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ ने स्वागत किया है। संघ का कहना है कि महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और त्योहार की खुशियां भी बढ़ेंगी।

हिमाचल प्रदेश स्कूल लेक्चरर संघ के प्रांतीय मुख्य मीडिया सचिव राजन शर्मा ने सरकार की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली पर कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने की घोषणा से कर्मचारी वर्ग में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी डीए और उससे जुड़े लाभों का इंतजार कर रहे हैं।

लंबित एरियर भी जल्द देने की मांग

राजन शर्मा ने कहा कि लेक्चरर संघ को उम्मीद है कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के लंबित महंगाई भत्ते, एरियर और अन्य आवश्यक मांगों को भी जल्द पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिए डीए सिर्फ एक वित्तीय लाभ नहीं, बल्कि बढ़ती महंगाई के बीच उनके मासिक खर्च को संभालने में महत्वपूर्ण मदद है। उन्होंने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कर्मचारियों को समय पर महंगाई भत्ता मिलने से उन्हें आर्थिक रूप से राहत मिलेगी। दीपावली से पहले डीए देने की घोषणा को उन्होंने कर्मचारी हित में सकारात्मक कदम बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *