PM Kisan Yojana 24th Kist: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि यानी पीएम किसान की 24वीं किस्त का करोड़ों किसान इंतजार कर रहे हैं. किस्त जारी होने की आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं हुई है. हालांकि, किस्त आने से पहले किसानों के लिए पीएम किसान पोर्टल पर कई जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इनकी मदद से किसान घर बैठे अपनी अधूरी जानकारी पूरी कर सकते हैं, मोबाइल नंबर बदल सकते हैं और योजना से जुड़ी परेशानी होने पर संबंधित अधिकारी की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं.
अगर किसी किसान की पीएम किसान से जुड़ी जानकारी अधूरी है तो उसे ठीक कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. पोर्टल पर Update Missing Information का ऑप्शन दिया गया है. इसके लिए किसान को पीएम किसान पोर्टल पर जाकर यह विकल्प चुनना होगा. इसके बाद आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करके सर्च करना होगा. स्क्रीन पर किसान की अधूरी जानकारी दिखाई देगी. इसके बाद जरूरी जानकारी भरकर उसे ऑनलाइन सबमिट किया जा सकता है.
नया मोबाइल नंबर भी कर सकते हैं अपडेट
कई किसानों का मोबाइल नंबर बदल जाता है या वे अपने आधार से नया नंबर लिंक करा लेते हैं. ऐसे में पीएम किसान रिकॉर्ड में भी मोबाइल नंबर अपडेट करना जरूरी हो सकता है. इसके लिए पोर्टल पर Update Mobile Number ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर रिकॉर्ड सर्च करना होगा. इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर नया मोबाइल नंबर अपडेट किया जा सकता है.
पात्र नहीं हैं तो वापस कर सकते हैं पैसे
अगर किसी व्यक्ति को बाद में पता चलता है कि, वह पीएम किसान योजना का पात्र नहीं है, लेकिन उसके खाते में किस्त की रकम आ रही है, तो पोर्टल पर Online Refund की सुविधा भी उपलब्ध है. इस विकल्प के जरिए रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करके Get OTP पर जाना होगा. इसके बाद पोर्टल पर दिए गए निर्देशों के अनुसार राशि वापस करने की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.
यह भी पढ़ें: 10 देसी गायों की डेयरी शुरू करने पर 11.80 लाख तक अनुदान, ऐसे मिलेगा फायदा
समस्या होने पर अधिकारी की जानकारी मिलेगी
पीएम किसान से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान नहीं हो रहा है तो किसान संबंधित अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं. इसके लिए पोर्टल पर Search your Point of Contact (POC) ऑप्शन दिया गया है. राज्य स्तर के अधिकारी की जानकारी के लिए State Nodal Contact Detail देखा जा सकता है. वहीं, जिले से जुड़ी समस्या के लिए Search District Nodal ऑप्शन का इस्तेमाल किया जा सकता है. किसान अपना राज्य और जिला चुनकर संबंधित अधिकारी का नाम, फोन नंबर और ईमेल जैसी जानकारी देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: इस योजना में हर महीने 1000 रुपये डालें किसान, 115 महीनों में दोगुनी होगी रकम!















Leave a Reply