Aligarh News:जुलूस में ट्रैक्टर पलटने का वीडियो वायरल – Video Of Tractor Overturning During Procession Goes Viral


बारावफात के मौके पर बुधवार को जुलूस के दौरान ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया। बताया गया कि मोहल्ला किला में जुलूस के दौरान युवक ट्रैक्टर से स्टंट कर रहा था, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की।


वहीं, पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर अलग दावा किया है। कोतवाली निरीक्षक सुशील कुमार योगी ने बताया कि बारावफात का जुलूस कस्बे में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान ट्रैक्टर से स्टंट करने या पलटने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो छर्रा कस्बे का नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *