बारावफात के मौके पर बुधवार को जुलूस के दौरान ट्रैक्टर से स्टंट करते समय उसके पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से मामला चर्चा में आ गया। बताया गया कि मोहल्ला किला में जुलूस के दौरान युवक ट्रैक्टर से स्टंट कर रहा था, तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। वीडियो वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की।
वहीं, पुलिस ने वायरल वीडियो को लेकर अलग दावा किया है। कोतवाली निरीक्षक सुशील कुमार योगी ने बताया कि बारावफात का जुलूस कस्बे में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान ट्रैक्टर से स्टंट करने या पलटने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा वीडियो छर्रा कस्बे का नहीं है।













Leave a Reply