एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्म बंटवारा 1947 की असफलता के बाद अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के स्टारडम को लेकर एक बार फिर से सवाल उठने लगे हैं। गदर 2, जाट और बॉर्डर 2 जैसी बैक टू बैक हिट फिल्में देने के बाद सनी को बंटवारा 1947 से झटका जरूर लगा है, लेकिन उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवीज के लिए अब तैयारी शुरू कर दी हैं।
सोशल मीडिया पर सनी की एक आने वाली फिल्म से उनका लुक लीक हो गया है, जिसमें वह पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आ रहे हैं। आइए एक नजर सनी के इस वायरल लुक और आने वाली मूवी पर डालते हैं-
सनी का लुक हुआ लीक
हाल ही में सोशल मीडिया पर सनी देओल का एक वीडियो सामने आया है, जो उनकी अपकमिंग मूवी एंटनी (Antony) की शूटिंग के दौरान का बताया जा रहा है। सेट से सामने आए इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि सनी पाजी पुलिस की वर्दी में दिखाई दे रहे हैं। इंटरनेट पर अब अभिनेता का ये लुक चर्चा का विषय बन गया है और बड़े पर्दे पर दबंग पुलिस ऑफिसर के रोल में देखने के लिए फैंस एक्साइटेड नजर आने लगे हैं।
Exclusive 🚨🚨
BTS from #SunnyDeol ‘s Upcoming film..
Action King Sunny Deol is once again playing a police inspector in his upcoming film..
the film is expected to arrive by the end of this year or in january next year..
some powerfull action and hard hitting dialogue are… pic.twitter.com/pnXubYffpr
— Rahul Gupta (@RahulGupta25376) September 8, 2026
सनी के अलावा एंटनी में आपको साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार ज्योतिका अहम किरदार में नजर आएंगी। इसके साथ ही एक्टर विजय वर्मा इसमें खलनायक के किरदार में दिखेंगे। खबर ये भी है कि एंटनी में सनी देओल के साथ-साथ अभिनेता रवि किशन भी पुलिस ऑफिसर के किरदार में दिखेंगे।
रामायण से होगी वापसी
बॉर्डर 2 और बंटवारा 1947 के बाद इस साल सनी देओल अपनी तीसरी फिल्म के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं। उनकी अगली फिल्म का नाम रामायण पार्ट-1 है, जिसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल भगवान हनुमान का रोल प्ले कर रहे हैं और 8 नवंबर को इसे सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।













Leave a Reply