- Hindi News
- National
- IMD Rainfall Flood LIVE Photos Update; MP Rajasthan Damoh Weather | UP Bihar Ganga Kosi Gandak Water Level
नई दिल्ली1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

उत्तराखंड के केदारनाथ में शुक्रवार को बादल फटा। इसके बाद लैंडस्लाइड हुई। बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से केदारनाथ पैदल मार्ग बंद हो गया है।
वहीं, यूपी में लगातार हो रही बारिश से गंगा-यमुना समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं। इससे 26 जिले बाढ़ की चपेट में हैं और 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। मिर्जापुर में पुल तो फर्रुखाबाद में हाईवे डूब गया है।
मध्य प्रदेश में तीन दिन के ब्रेक के बाद मानसूनी सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को राज्य के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। गुरुवार रात भोपाल, नर्मदापुरम और विदिशा में बारिश हुई। दमोह में बाढ़ के हालात हैं, कई कॉलोनियों में पानी भर गया है।
उधर, बिहार में 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 14 जिलों में बाढ़ की स्थिति है, जिससे 2,360 गांवों में करीब 44 लाख लोग प्रभावित हैं। 27,954 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति

बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर मानसूनी सिस्टम एक्टिव हुआ है।
देशभर से मौसम की तस्वीरें

केदारनाथ में बादल फटा। पैदल मार्ग पर लैंडस्लाइड हुई। इसके चलते मार्ग बंद हो गया।

यूपी के उन्नाव में गंगा नदी उफान पर है। 10 से ज्यादा गांवों के लोग जुगाड़ की नावें बनाकर आवाजाही कर रहे हैं।

बिहार में मुंगेर के मनियारचक गांव बाढ़ की चपेट में है। गर्दन तक पानी से गुजरता एक शख्स।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में गुरुवार शाम तेज बारिश हुई। बारिश रुकने के बाद कई जगह पर जाम लग गया।

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में मंगलवार को तेज बारिश हुई थी।

झारखंड के कोडरमा में नदी उफान पर होने से तीन गांवों के बच्चे इस तरह स्कूल जाने को मजबूर हैं।

ये बिहार के भागलपुर के तिलकामांझी यूनिवर्सिटी की तस्वीर है। यूनिवर्सिटी के कैंपस में गंगा का पानी भरा है।

यूपी के लखीमपुर खीरी में शारदा नदी की बाढ़ का पानी पुलिस चौकी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में भर गया है।

उत्तराखंड में मौसम फिर से बिगड़ गया है। देहरादून और नैनीताल में तेज बारिश हो रही है। तस्वीर नैनीताल की है।

देशभर में मौसम-बारिश से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…
लाइव अपडेट्स
02:10 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड: सभी जिलों में बारिश की संभावना

उत्तराखंड के सभी जिलों में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…
02:08 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हिमाचल: कमजोर पड़ा मानसून, 3॰C तक बढ़ेगा तापमान

हिमाचल प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। प्रदेश में बीते एक सप्ताह में सामान्य से 56% कम बारिश हुई है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार- 3 से 10 सितंबर के बीच सामान्य तौर पर 40 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार केवल 17.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…
02:07 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
हरियाणा: उत्तरी-पूर्वी हिस्सों में मानसूनी हवाओं का प्रवेश

हरियाणा में मानसूनी गतिविधियों में आई कमी के बीच गर्मी और उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राज्य के औसत अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो सामान्य से करीब 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। पूरी खबर पढ़ें…
02:06 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
झारखंड: 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम के प्रभाव से झारखंड में 11 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
02:05 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
बिहार: 14 जिलों में 44 लाख लोग पानी से घिरे

बिहार में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख आबादी पानी से घिरी है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ के कारण 27,954 लोग राहत शिविरों में हैं। उधर, नवगछिया के रंगरा प्रखंड स्थित मुरली गांव में रात 11 बजे कोसी के दबाव से रेला बांधा करीब नया और साधोपुर गांव की और फैल रहा है। पूरी खबर पढ़ें…
02:04 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
यूपी: 48 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी से मानसून जाते-जाते एक बार फिर से एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें 48 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। लखनऊ में तड़के बारिश हुई और अभी बादल छाए हुए हैं। वहीं, गुरुवार को लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कौशांबी समेत 32 जिलों में बारिश हुई। पूरी खबर पढ़ें…
02:03 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश: ब्रेक के बाद फिर एक्टिव हुआ मानसून

तीन दिन के ब्रेक के बाद मध्य प्रदेश में मानसूनी सिस्टम फिर एक्टिव हुआ है। IMD (मौसम केंद्र) के मुताबिक, शुक्रवार को प्रदेश के 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। 12 सितंबर से इंदौर, नर्मदापुरम और उज्जैन संभाग में भी बारिश का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…
01:58 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
राजस्थान: 9 जिलों में आज तेज बारिश का अलर्ट

राजस्थान में मानसून आज फिर से एक्टिव होगा। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के असर से राज्य में मानसून की बारिश फिर से होगी। आज 9 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश का ये दौर 15 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
01:33 AM11 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
देश के प्रमुख शहरों का तापमान
















Leave a Reply