SBI ने सिर्फ 80 पैसे पर खरीदे NSE के शेयर, अब मिलेगा 223000% का बंपर रिटर्न, Business Hindi News


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लगाया गया दांव बंपर मुनाफा कराने जा रहा है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 80 पैसे प्रति शेयर के दाम (वैटिड एवरेज कॉस्ट) पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयर खरीदे थे। अब देश का सबसे बड़ा बैंक, NSE के आईपीओ में 1785 रुपये प्रति शेयर के दाम पर अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचने जा रहा है। SBI, आईपीओ में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 15,969,410 शेयर बेचने जा रहा है। IPO के प्राइस बैंड के अपर इंड पर शेयर बेचने से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को करीब 2850 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। यानी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को अपने इनवेस्टमेंट पर 223,000 पर्सेंट से ज्यादा का बंपर रिटर्न मिलेगा।

IPO से पहले SBI के पास NSE के 79847050 शेयर
आईपीओ से पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पास नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 79,847,050 शेयर हैं। एक्सचेंज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 3.23 पर्सेंट हिस्सेदारी है। अगर बैंक अधिकतम प्रस्तावित शेयर भी बेचता है तो यह इसकी हिस्सेदारी का करीब 20 पर्सेंट होगा। इतने शेयर बेचने के बाद भी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास NSE के 63.88 मिलियन शेयर बचेंगे। आईपीओ के अपर प्राइस बैंड पर इन शेयरों की वैल्यू 11,400 करोड़ रुपये होगी।

न्यू इंडिया एश्योरेंस ने 32 पैसे पर खरीदे NSE के शेयर
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी (New India Assurance Company) ने 32 पैसे की वैटिड-एवरेज कॉस्ट पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के शेयर खरीदे थे। न्यू इंडिया एश्योरेंस, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आईपीओ में 10.5 मिलियन तक शेयर ऑफर कर रही है। शेयर बेचने से कंपनी को करीब 1874 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। यानी, कंपनी को 5,57,713 पर्सेंट का बंपर रिटर्न मिलेगा।

SBI कैपिटल मार्केट्स ने 38 पैसे पर खरीदे NSE के शेयर
एसबीआई कैपिटल मार्केट्स 8,780,590 तक शेयर ऑफर कर रहा है। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स की वैटिड एवरेज एक्विजिशन कॉस्ट 0.38 रुपये प्रति शेयर है। प्रस्तावित सेल से अपर प्राइस बैंड पर SBI कैपिटल मार्केट्स को 1567 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। यानी, एनएसई के शेयर बेचने से SBI कैपिटल मार्केट्स को 4,69,637 पर्सेंट का जबरदस्त रिटर्न मिल सकता है। स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, NSE के आईपीओ में 6,187,500 तक शेयर ऑफर कर रहा है। स्टॉक होल्डिंग ने एक्सचेंज के शेयर 0.46 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खरीदे। प्रस्तावित सेल से कंपनी को 1104 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी को एनएसई के आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी बेचने से 1071 करोड़ रुपये मिल सकते हैं। युनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस को 3,56,900 पर्सेंट का रिटर्न मिलेगा। वहीं, जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को करीब 1104 करोड़ रुपये मिलेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *