हीरो मोटर्स लिमिटेड ने अपने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है। यह कंपनी ऑटो पार्ट्स बनाती है और इसके ग्राहकों में बीएमडब्ल्यू और डुकाटी शामिल हैं। प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर Hero Motors का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹3,815 करोड़ होगा।

हाइलाइट्स

  • हीरो मोटर्स ने IPO का प्राइस बैंड 79-84 रुपये प्रति शेयर तय किया है
  • कंपनी का आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा
  • 600 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे, OFS के जरिए 400 करोड़ की बिक्री
  • प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कंपनी की वैल्यूएशन 3,815 करोड़ रुपये होगी
Hero Motors IPO
हीरो मोटर्स ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड घोषित कर दिया है।
नई दिल्ली: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली हीरो मोटर्स लिमिटेड ने अपने 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ का प्राइस बैंड 79-84 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि उसका आईपीओ 16 सितंबर को खुलेगा और 18 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ में 600 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि मौजूदा निवेशक ओएफएस के जरिए करीब 400 करोड़ के शेयरों की बिक्री करेंगे। ऊपरी स्तर पर कंपनी की वैल्यूएशन ₹3,815 करोड़ होगी।

कंपनी ने लॉट साइज 178 शेयर तय किया है। इसका मतलब है कि रिटेल इन्वेस्टर्स को प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर कम से कम ₹14,952 इन्वेस्ट करने होंगे। इसके बाद 178 शेयरों के मल्टीपल में बोलियां लगाई जा सकती हैं। रिटेल इन्वेस्टर्स के लिए इश्यू का 35% हिस्सा तय किया गया है, जबकि इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स को 50% हिस्सा मिलेगा। बाकी हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए रिजर्व रखा गया है।

कब होगी लिस्टिंग?

प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर Hero Motors का मार्केट कैपिटलाइजेशन ₹3,815 करोड़ होगा। OFS के बाद कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 85.57% से घटकर 61.63% रह जाएगी। ICICI सिक्योरिटीज, DAM कैपिटल और JM फाइनेंशियल इस IPO के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं, जबकि Kfin टेक्नोलॉजीज को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।
योग्य निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को होना है और इसके बाद 22 सितंबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट किए जाएंगे। हीरो मोटर्स 23 सितंबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट होगी। हीरो मोटर्स के क्लाइंट्स में BMW और डुकाटी शामिल हैं। इसके प्रमोटर पंकज मुंजाल हैं। मुंजाल परिवार हीरो मोटोकॉर्प भी चलाता है, जो वॉल्यूम के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी है।

क्या करेगी कंपनी?

कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल अपना कर्ज कम करने और उत्तर प्रदेश में अपनी फैसिलिटी का विस्तार करने के लिए उपकरण खरीदने में करने की योजना बना रही है। हीरो मोटर्स हाई-एंड ट्रांसमिशन सिस्टम, ड्राइव यूनिट और इंजन के पार्ट्स बनाती है। इसके प्रमुख ग्राहकों में BMW और डुकाटी जैसे इंटरनेशनल ब्रांड्स शामिल हैं।

दिल प्रकाश

लेखक के बारे मेंदिल प्रकाशदिल प्रकाश, नवभारत टाइम्स डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर है। वह 20 साल से भी अधिक समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने खेल, राजनीति, संसद, विदेश, विज्ञान, रक्षा और बिजनेस जैसे कई विषयों पर रिपोर्टिंग की है। दिल प्रकाश पांच साल से भी अधिक समय से एनबीटी डिजिटल के साथ जुड़े हैं। इससे पहले वह देश की प्रमुख न्यूज एजेंसी यूनीवार्ता और बिजनेस स्टैंडर्ड में काम कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने बीबीसी हिंदी में भी आउटसाइड कंट्रीब्यूटर के रूप में कई साल काम किया है। यूनीवार्ता में कई साल तक स्पोर्ट्स डेस्क पर काम करने के बाद नेशनल ब्यूरो में कई विषयों पर रिपोर्टिंग की। इस दौरान उन्हें हॉकी वर्ल्ड कप, क्रिकेट वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ गेम्स को कवर करने का मौका मिला। साथ ही उन्होंने डिफेंस करेंसपोंडेंट कोर्स भी किया है। इस दौरान उन्हें रक्षा बलों के काम करने के तरीके को करीब से देखने का मौका मिला। दिल प्रकाश ने नई दिल्ली के भारतीय विद्या भवन संस्थान से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।और पढ़ें