चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार बल्लेबाज सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने टीम इंडिया की प्लेइंग 11 बताई है. वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में होने वाली पहली ODI के लिए उन्होंने अपना अनुमान लगाया है.
बद्रीनाथ ने अपनी प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा और कप्तान शुभमन गिल को ओपनर चुना है. नंबर 3 पर विराट कोहली को जगह दी गई है. ऋतुराज गायकवाड़ नंबर 4 पर हैं. विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल को चुना गया है.
मिडिल ऑर्डर में नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा को जगह मिली है. गेंदबाजी में कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बरा शामिल हैं.
नमन धीर और ध्रुव जुरेल जैसे इन-फॉर्म बल्लेबाजों को उन्होंने XI से बाहर रखा है. ये तीन मैचों की ODI सीरीज का पहला मुकाबला 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा.
𝙒𝙖𝙫𝙚𝙨 𝙤𝙛 𝘽𝙡𝙪𝙚 🌊 #TeamIndia hit the ground running in Thiruvananthapuram 🔥 #INDvWI pic.twitter.com/r59TAyrR12
— BCCI (@BCCI) September 25, 2026
नमन धीर ने हाल में शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में धमाकेदार बल्लेबाजी की थ्ज्ञी, उन्होंने वहां 655 रन 218 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बनाए थे. वहीं ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका में खेले गए टेस्ट में115 रनों की नाबाद पारी खेली थी. इसके बावजूद बद्रीनाथ ने उन्हें मौका नहीं दिया.
आकिब और यशस्वी को किया बाहर
बद्रीनाथ ने जो प्लेइंग 11 चुनी है, उससे नमन और जुरेल तो बाहर हैं ही, वहीं यशस्वी जायसवाल और आकिब नबी को भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई है.
भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में जलवा
टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में लंबे समय से दबदबा बनाए हुए है. वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2023 में घर पर T20I सीरीज जीती थी. ODI में उनकी आखिरी जीत 2006 में हुई थी जबकि भारत में आखिरी सफलता 2002 में मिली थी. यानी 24 साल से भारत में WI कोई ODI सीरीज नहीं जीत पाया. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भी भारत ने उन्हें हराया था. अब घर पर ODI सीरीज में भारत फिर दबदबा कायम रखना चाहेगा.
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ द्वारा चयनित वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारत की प्लेइंग 11: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार
वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उप-कप्तान), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर.
वेस्टइंडीज का भारत दौरा (सितंबर-अक्टूबर 2026)
पहला वनडे: 27 सितंबर 2026 (तिरुवनंतपुरम)
दूसरा वनडे: 30 सितंबर 2026 (गुवाहाटी)
तीसरा वनडे: 3 अक्टूबर 2026 (न्यू चंडीगढ़)
पहला टी20: 6 अक्टूबर 2026 (लखनऊ)
दूसरा टी20: 9 अक्टूबर 2026 (रांची)
तीसरा टी20: 11 अक्टूबर 2026 (इंदौर)
चौथा टी20: 14 अक्टूबर 2026 (हैदराबाद)
पांचवां टी20: 17 अक्टूबर 2026 (बेंगलुरु)
—- समाप्त —-












Leave a Reply