GDS Result 2026 OUT: इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट जारी, स्टेट वाइज PDF ऐसे करें डाउनलोड


एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवारों को रिजल्ट जारी होने का इंतजार था जो खत्म हो गया है। भारतीय डाक द्वारा पहली मेरिट लिस्ट (GDS Merit List 2026) जारी जारी कर दी गई है। मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में जारी की गई है।

कहां और कैसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट

इंडिया पोस्ट द्वारा मेरिट लिस्ट ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की गई है। स्टेट वाइज रिजल्ट अलग-अलग जारी किया गया है। उम्मीदवार नीचे दी जा रही आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-

  1. इंडिया पोस्ट जीडीएस 1st मेरिट लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट के होम पेज पर आपको Candidate’s Corner में सबसे नीचे ऑनलाइन इंगेजमेंट में जाना होगा।
  3. अब यहां अपने राज्य को चुनकर उसमें मेरिट लिस्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  4. पीडीएफ स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जिसमें आप अपनी डिटेल चेक कर सकेंगे।
  5. मेरिट लिस्ट में उम्मीदवारों का पोस्ट नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डिवीजन सहित अन्य डिटेल दर्ज होगी।

1st मेरिट लिस्ट के बाद आएगी 2nd मेरिट लिस्ट

जिन उम्मीदवारों को पहली मेरिट लिस्ट में जगह नहीं मिलेगी उनको निराश होने की जरूरत नहीं है। इंडिया पोस्ट की ओर से भर्ती के लिए दूसरी एवं तीसरी के साथ ही जरूरत पड़ने पर 4rth मेरिट लिस्ट भी जारी की जा सकती है। ऐसे में अंतिम लिस्ट आने तक आपका सरकारी नौकरी पाने का सपना जिन्दा रहेगा।

नियुक्ति के बाद कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 12,000 से 29,380 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाता है। इसके अलावा असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM/ Dak Sevak) पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 10,000 से 24,470 रुपये प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *