OnePlus के 7000mAh बैटरी वाले 5G फोन को 19,999 रुपये में खरीदें, 128GB स्टोरेज और 120Hz डिस्प्ले भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप 20 हजार रुपये से कम में एक नया फोन खरीदने के बारे में सोच रहे हैं। तो आपके लिए ये अच्छा वक्त हो सकता है क्योंकि अमेजन की सेल में OnePlus के अच्छे फोन को इस प्राइस रेंज में ऑफर किया जा रहा है। ये फोन 7,000 mAh की बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं। आइए जानते हैं इस फोन और डील के बारे में।

OnePlus N6x पर डील

Aamazon पर इस वक्त OnePlus N6x का 4GB + 128GB वेरिएंट 19,999 रुपये की कीमत पर लिस्टेड है। आपको बता दें कि इस वेरिएंट की कीमत लॉन्च के वक्त 20,999 रुपये थी। लेकिन, बाद में कंपनी ने बीते अगस्त में इसकी कीमत बढ़ाकर 22,999 रुपये कर दी थी। यानी फिलहाल ग्राहकों को इस वेरिएंट पर 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है।

इसके आलावा ग्राहकों को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट भी मिल रहा है। ग्राहकों को अमेजन पर 703 रुपये प्रति महीने की शुरुआती कीमत पर EMI ऑप्शन्स भी दिए जा रहे हैं। इसी तरह पुराना फोन एक्सचेंज कर ग्राहक 18,950 रुपये तक की छूट भी पा सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये फोन 4GB + 64GB वेरिएंट में भी आता है। इस वेरिएंट को फिलहाल 20,999 रुपये की जगह 18,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।

OnePlus N6x के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

OnePlus N6x एक डुअल-सिम स्मार्टफोन है जो OnePlus के लेटेस्ट Android 16-बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। इस हैंडसेट में 6.8-इंच का HD+ (720 x 1,570 पिक्सल) LCD टचस्क्रीन दिया गया है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट, 254 ppi पिक्सल डेंसिटी, 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, विविड और नेचुरल स्क्रीन कलर मोड्स, डार्क मोड, स्क्रीन कलर टेम्परेचर एडजस्टमेंट सपोर्ट, आई प्रोटेक्शन मोड और 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो ऑफर करता है। टेक कंपनी का ये भी दावा है कि इसका नया OnePlus N सीरीज स्मार्टफोन MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन के साथ आता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो OnePlus N6x ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6360 Apex चिपसेट पर चलता है, जिसे 4GB रैम और 128GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। हीटिंग से बचाने के लिए स्मार्टफोन मेकर ने इसे वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन से लैस किया है, जिसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 13,280 sq mm का हीट डिसिपेशन एरिया मिलता है ताकि फोन ज्यादा गर्म न हो और परफॉर्मेंस ड्रॉप न करे।

कैमरा सेटअप के लिहाज से OnePlus N6x के रियर में f/2.2 अपर्चर, CMOS सेंसर, ऑटोफोकस और 10x डिजिटल जूम कैपेबिलिटीज के साथ 13-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें f/2.2 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फोन 1080p/30 fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

OnePlus N6x में 7,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। साइज और डायमेंशन की बात करें तो ये फोन 166.38×78.13×8.65mm मेजरमेंट का है और इसका वजन लगभग 214 ग्राम है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *