Gram Sabha in seven Panchayats, approval of list of 9472 PM Housing beneficiaries


.

प्रखंड की सात पंचायतों में ग्रामसभा का आयोजन कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 9472 लाभुकों की सूची का अनुमोदन किया गया। ग्रामसभा के दौरान संबंधित पंचायतों के मुखिया ने चयनित आवास लाभुकों के नाम ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाए।

चैनपुर पंचायत में मुखिया जयश्री देवी की अध्यक्षता में 1156, डुमरी में मुखिया कमल देवी की अध्यक्षता में 1403, माधोपुर में मुखिया सुशील कुमार सिंह की अध्यक्षता में 1110, देवढ़ी में मुखिया प्रियंका सिंह की अध्यक्षता में 1651, पचड़ौर में मुखिया विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में 1375, पोखरेरा में मुखिया रीता यादव की अध्यक्षता में 1562 तथा भटगाई पंचायत में मुखिया ओमप्रकाश राम की अध्यक्षता में 1215 आवासों का अनुमोदन किया गया।

ग्रामसभा में लाभुकों के नाम की घोषणा होने के बाद चयनित लाभुकों में खुशी देखी गई। इस दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले लाभ, पात्रता एवं आवेदन से लेकर आवास निर्माण तक की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, जिला परिषद सदस्य हरिशंकर सिंह, जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह मुखिया सुशील सिंह, पूर्व मुखिया अनिल कुमार यादव, पूर्व मुखिया वीरबहादुर राय, बीडीसी प्रतिनिधि मुना राय, मुखिया प्रतिनिधि ई. दिलीप सिंह व अन्य मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *