राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से मौसम बदल गया है। बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। आज भी 7 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट है। जयपुर में सुबह करीब 20 मिनट तक बारिश हुई।
.
गुरुवार को भी 7 से ज्यादा जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में सबसे ज्यादा 55MM बरसात हुई। जिले के सूरतगढ़ में ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है।
सबसे पहले देखिए- मौसम की PHOTO

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ कस्बे में गुरुवार शाम को झमाझम बारिश हुई।

मौसम के बड़े अपडेट्स
24 घंटे में कैसा रहा मौसम: उदयपुर, सीकर, जयपुर, टोंक, अलवर, भरतपुर, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, चूरू, श्रीगंगानगर के एरिया में पिछले 24 घंटे के दौरान बारिश हुई। श्रीगंगानगर के गजसिंहपुर में 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा था। वहीं सूरतगढ़ इलाके में जबरदस्त ओले गिरे थे। बारिश-ओले गिरने से इन एरिया में खेतों में कटी फसलों को नुकसान हुआ।
बारिश के बाद हवा में ठंडक: सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, सवाई माधोपुर समेत इनके आसपास के एरिया में मौसम में बदलाव हुआ और गरज-चमक के साथ बारिश हुई। सीकर, अलवर में गुरुवार दोपहर बाद तेज ठंडी हवा चली और हल्की से मध्यम बारिश हुई। सीकर के पाटन एरिया में 10MM, अलवर के पास तिजारा में 5, भरतपुर में 17, भरतपुर जिले के जुरहरा में 45, कामां में 26, पहाड़ी में 28 और कुम्हेर इलाके में 22MM बरसात हुई।
5 डिग्री तक गिरा तापमान: चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत सभी जिलों में बारिश, ओलावृष्टि से तापमान गिर गया। हनुमानगढ़ में गुरुवार को सबसे ठंडा दिन रहा। जहां अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। गुरुवार को सबसे ज्यादा गर्मी बाड़मेर में रही। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
जयपुर में अचानक ठंडक बढ़ी: राजधानी में शुक्रवार सुबह 6 बजे अचानक मौसम बदल गया। करीब 20 मिनट तक बरसात हुई। इससे पहले गुरुवार शाम को भी जयपुर शहर व आसपास के इलाकों में बारिश हुई थी। जयपुर एयरपोर्ट पर 0.5MM जबकि चाकसू में 6MM बरसात हुई। देर शाम जयपुर में शहर में तेज ठंडी हवा चलने से अचानक सर्दी बढ़ गई।
आज कहां बारिश का अलर्ट


….
मौसम की ये खबर भी पढ़िए..
मानसून के महीनेभर बाद ही ‘प्यासा’ राजस्थान:14 शहरों में 96 घंटे बाद पानी, माइंस के गड्ढों में भरा पानी सप्लाई की तैयारी

राजस्थान से मानसून गए ठीक से एक महीना भी नहीं हुआ, लेकिन प्रदेश में अभी से पीने के पानी को लेकर विकट हालात पैदा हो गए हैं। 14 शहरों में 4 दिन में एक बार पानी मिल रहा है। पूरी खबर पढ़िए…













Leave a Reply