भारतीय गेंदबाज पर पाकिस्तानी फैन्स की अभद्र टिप्पणी, टीम इंडिया की जीत पर भी उठाए सवाल, VIDEO – kranti gaud gender remark controversy pakistan fans ind vs pak womens asia cup tspoa


विमेंस एशिया कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ पाकिस्तानी फैन्स भारतीय क्रिकेटर क्रांति गौड़ के जेंडर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते सुनाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद पाकिस्तानी फैन्स के इस व्यवहार की जमकर आलोचना हो रही है.

पाकिस्तानी दर्शक तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की ओर इशार करते हुए कहते हैं, ‘ये लड़का है. इंडिया हमेशा धोखे से जीतता है.’ इसके साथ उनकी शक्ल-सूरत और जेंडर को लेकर भी कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें की गईं. वीडियो में मौजूद लोगों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. भारत-पाकिस्तान मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के समर्थकों में जोश आम बात है, लेकिन खिलाड़ियों की लैंगिक पहचान या निजी रूप-रंग को लेकर इस तरह की टिप्पणी कतई जायज नहीं है.

महिला खिलाड़ियों को उनके खेल के बजाय शरीर, लुक और जेंडर को लेकर निशाना बनाए जाने की समस्या नई नहीं है. सोशल मीडिया से लेकर स्टेडियम तक महिला एथलीटों को कई बार इस तरह की टिप्पणियों का सामना करना पड़ता है. क्रांति गौड़ से जुड़ा यह वीडियो भी इसी समस्या को एक बार फिर सामने ले आया है.

भारत से बुरी तरह पिटा पाकिस्तान
शनिवार (5 सितंबर) को दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मे आयोजित इस मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को सिर्फ 55 रनों पर समेटकर सात विकेट से बड़ी जीत दर्ज की थी. पाकिस्तान ने 27 रन बिना विकेट गंवाए बनाए थे, लेकिन इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने पूरी तस्वीर बदल दी.

श्री चरणी और प्रेमा रावत ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि दीप्ति शर्मा ने दो विकेट हासिल किए. पाकिस्तानी टीम ने अपने 10 विकेट सिर्फ 28 रनों के भीतर गंवा दिए. भारत ने 56 रनों का लक्ष्य 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान हरमनप्रीत कौर 18 रन बनाकर नाबाद रहीं और छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई. इस जीत के साथ महिला एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड 7-1 हो गया.

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *