‘भारत-पाकिस्तान का फाइनल कराने के लिए रची गई साजिश!’, चैम्पियंस ट्रॉफी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा – England star Moeen Ali claimed about 2017 Champions Trophy Said About India Pakistan final Aksp


साल 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल को लेकर इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने एक बहुत बड़ा दावा किया है. मोईन अली का मानना है कि उस समय आयोजक किसी भी तरह भारत और पाकिस्तान के बीच ही फाइनल मुकाबला देखना चाहते थे और इसी चक्कर में इंग्लैंड के साथ नाइंसाफी की गई.

मोईन अली ने यूट्यूब शो बियर्ड बिफोर विकेट पर साथी खिलाड़ी आदिल राशिद और पाकिस्तानी लेग स्पिनर शादाब खान के साथ बातचीत के दौरान यह बड़ा खुलासा किया. मोईन अली ने सबूत देते हुए बताया कि कैसे भारत और पाकिस्तान को फेवर किया गया था. 

उन्होंने कहा कि भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले के लिए एक बिल्कुल नई और फ्रेश पिच का इस्तेमाल किया गया था. लेकिन इसके विपरीत इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुआ दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला कार्डिफ में एक पुरानी और इस्तेमाल की जा चुकी पिच पर खेला गया था.

मोईन अली ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यह मेरा अपना व्यक्तिगत विचार है. मुझे लगा कि आयोजक ऐसा चाहते थे कि भारत और पाकिस्तान का ही फाइनल हो. उस समय हमारी टीम बहुत मजबूत थी और हम किसी को भी हरा सकते थे. लेकिन पुरानी पिच पर हमारे लिए मुश्किलें खड़ी की गईं, जिसका फायदा पाकिस्तान को मोहम्मद आमिर और हसन अली की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मिला.

ये भी पढ़ें- भुवनेश्वर के बाद अब मोहम्मद शमी की होगी टीम इंडिया में एंट्री? रणजी में गेंद से बरपाया कहर, पूर्व चीफ सिलेक्टर ने जताया भरोसा 

मोईन अली ने आगे ये भी माना कि पाकिस्तान ने उस दिन बहुत शानदार गेंदबाजी की. शायद वह वैसे भी जीत जाते, लेकिन जिस तरह से पिच का चुनाव किया गया, उससे साफ लगता है कि मकसद सिर्फ भारत-पाकिस्तान का फाइनल कराना था.

सेमीफाइनल मुकाबले में क्या हुआ था?

बता दें कि 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम को 211 रनों पर समेट दिया था और आसानी से लक्ष्य हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया था. 

ये भी पढ़ें- IND vs WI 4th T20I: चौथे टी20 में होगा बड़ा धमाका…मैदान पर इतिहास रचने उतरेंगे अर्शदीप सिंह, हैदराबाद में बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड! 

वहीं दूसरी ओर भारत ने भी बांग्लादेश को 9 विकेट से करारी शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी. अंत में फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी.
 

—- समाप्त —-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *