ऑटो कंपोनेंट्स और इक्विपमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर सोमवार को उछाल के साथ 166.45 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 5 महीने में कंपनी के शेयरों में 58 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने अपने शेयरधारकों को दनादन बोनस शेयर बांटे हैं। मल्टीबैगर कंपनी अपने निवेशकों को 11 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने दो बार अपने शेयर का बंटवारा भी किया है।
75% से अधिक उछल गए हैं संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर
संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International) के शेयरों में पिछले एक साल में 75 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। ऑटो कंपोनेंट्स इंडस्ट्री की इस कंपनी के शेयर 5 सितंबर 2025 को 94.60 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 31 दिसंबर 2026 को 166.45 रुपये पर बंद हुए हैं। इस साल अब तक संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयरों में 36 पर्सेंट की तेजी आई है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 29 पर्सेंट से ज्यादा उछले हैं। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 173.25 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 91.11 रुपये है।
11 बार बोनस शेयर दे चुकी है मल्टीबैगर कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (Samvardhana Motherson International) अपने शेयरधारकों को 11 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने हर बार 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए हैं। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा है। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने साल 1997, 2000, 2005, 2007, 2012, 2013, 2015, 2017, 2018, 2022 और 2025 में बोनस शेयर दिए हैं। कंपनी दो बार अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल ने अक्टूबर 2002 में अपने शेयर को 2 टुकड़ों में बांटा। यानी, कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 5-5 रुपये फेस वैल्यू वाले 2 शेयरों में बांटा। इसके बाद, कंपनी ने मार्च 2004 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा। कंपनी ने 5 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा।
4898% उछल गए कंपनी के शेयर
लंबी अवधि में संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयरों ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर पिछले 20 साल में 4898 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर 1 सितंबर 2006 को 3.33 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 31 अगस्त 2026 को 166.45 रुपये पर पहुंच गए हैं। अगर पिछले 10 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 165 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल के शेयर 71 पर्सेंट उछले हैं। कंपनी का मार्केट कैप सोमवार 31 अगस्त को 1,75,672.62 करोड़ रुपये पहुंच गया है।














Leave a Reply