Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; IND Vs SL Cricket


  • Hindi News
  • Sports
  • Asian Games 2026 India Medals LIVE Update; IND Vs SL Cricket | Shooting Archery Hockey

नागोया (जापान)1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराकर एशियन गेम्स मेंस हॉकी के फाइनल में जगह बना ली है। अभिषेक ने मैच के आखिरी मिनट में गोल कर भारत को जीत दिलाई।

गोल्ड मेडल के लिए 3 अक्टूबर को भारत का सामना मलेशिया से होगा। मलेशिया ने दूसरे सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को 2-1 से हराया है।

मैच के बाद हाथ मिलाते भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी। एशियन गेम्स के प्रोटोकॉल के तहत मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हाथ मिलना जरूरी।

मैच के बाद हाथ मिलाते भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ी। एशियन गेम्स के प्रोटोकॉल के तहत मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ियों का हाथ मिलना जरूरी।

23 मिनट में ही 3-0 से आगे हो गया था भारत

भारत ने मैच के 23वें मिनट तक 3-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद पाकिस्तान ने अगले 26 मिनट में तीन गोल कर मैच 3-3 से बराकर कर दिया। 59 मिनट तक मैच बराबरी पर था। फाइनल हूटर बजने से करीब 50 सेकेंड पहले अभिषेक ने फील्ड गोल कर भारत को जीत दिला दी।

भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर

जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के 12वें दिन भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर है। उसके पास 64 मेडल हो गए हैं। इनमें 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

खबर के अपडेट्स पढ़ने के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

11:04 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

नीतेश को ग्रीको रोमन रेसलिंग में सिल्वर, जापानी पहलवान से हारे

भारत के नीतेश सिवाच ने पुरुषों के 97 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में सिल्वर मेडल जीता। उन्हें जापान के यूरी नाकाजातो ने फाइनल में 4-0 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया।

नाकाजातो ने मुकाबले में 4-0 की बढ़त बनाई। नीतेश ने पिन से बचाव किया, लेकिन जापानी पहलवान ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया। नाकाजातो ने मैच की रफ्तार अपने नियंत्रण में रखी और गोल्ड जीता।

इसी के साथ ग्रीको-रोमन रेसलिंग में एशियन गेम्स गोल्ड के लिए भारत का इंतजार जारी रहा।

नीतेश सिवाच को जापान के यूरी नाकाजातो ने हरा दिया।

नीतेश सिवाच को जापान के यूरी नाकाजातो ने हरा दिया।

09:41 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

हॉकी 60वां मिनट: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराया

भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। आखिरी सेकंड में पाकिस्तान के पास गोल करने का मौका था, लेकिन पास पर ट्रैप नहीं लगा और हूटर बज गया।

09:40 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मेंस हॉकी : 59वें मिनट में अभिषेक के गोल से भारत 4-3 आगे

आखिरी मिनट में अभिषेक ने शॉट लिया। पाकिस्तान के गोलकीपर ने उसे रोक दिया और रिबाउंड भी बचा लिया। इसके तुरंत बाद भारत ने गोल कर दिया। अभिषेक के शॉट पर पाकिस्तान की स्टिक से गेंद डिफ्लेक्ट होकर गोल में चली गई। भारत 4-3 से आगे।

09:38 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मेंस हॉकी: 59वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर

59वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। पाकिस्तान ने रिव्यू लिया। गेंद सुफियान के पैर से टकराई, लेकिन पाकिस्तान का दावा था कि यह लाइन के बाहर हुआ है।

कई बार रिप्ले देखने के बाद अंपायर ने पाकिस्तान का रिव्यू सही माना। भारत को पेनल्टी कॉर्नर की जगह फ्री हिट मिली। स्कोर अभी भी 3-3 है।

08:59 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मेंस हॉकी : आखिरी 5 मिनट का खेल बाकी, स्कोर 3-3

मैच खत्म होने में 5 मिनट बाकी हैं। भारत के पास गेंद का ज्यादा कब्जा है, लेकिन टीम मौके बनाने के लिए पर्याप्त दबाव नहीं बना पा रही है। भारत और पाकिस्तान 3-3 की बराबरी पर हैं।

भारत और पाकिस्तान का मैच आखिरी 5 मिनट तक 3-3 की बराबरी पर था।

भारत और पाकिस्तान का मैच आखिरी 5 मिनट तक 3-3 की बराबरी पर था।

08:52 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मेंस हॉकी: 49वें मिनट में पाकिस्तान ने बराबरी की, स्कोर 3-3

पाकिस्तान ने चौथे क्वार्टर में गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। पाकिस्तान ने दाईं ओर से सर्कल में प्रवेश किया। भारतीय डिफेंस पास को रोक नहीं सका और वसीम राणा ने गेंद को गोल में पहुंचा दिया। इस दौरान भारतीय गोलकीपर मोहित गोल से काफी दूर थे। भारत और पाकिस्तान 3-3 की बराबरी पर हैं।

08:51 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

45वें मिनट में पाकिस्तान का दूसरा गोल, भारत 3-2 आगे

तीसरा क्वार्टर खत्म हो गया है। ब्रेक से करीब 30 सेकंड पहले पाकिस्तान ने अपना दूसरा गोल किया। अब आखिरी 15 मिनट का खेल बाकी है। भारत 3-2 से आगे है।

08:43 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

दोनों टीमों के खिलाड़ियों में तनातनी, 2 को कार्ड दिखाए

38वें मिनट में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों में तनातनी हो गई। ऐसे में रेफरी ने दिलप्रीत सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया। इससे पहले अम्माद भट्‌ट को यलो कार्ड दिखाया गया था।

08:37 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मेंस हॉकी : पाकिस्तान के अम्माद बट्ट को यलो कार्ड

38वें मिनट में पाकिस्तान के हन्नान शाहिद को यलो कार्ड दिखाया गया। वे 5 मिनट के लिए मैदान से बाहर चले गए हैं। अम्माद बट्ट ने नीलकंठ पर खराब टैकल किया।

08:33 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मेंस हॉकी: तीसरा क्वार्टर शुरू, भारत 3-1 आगे

तीसरा क्वार्टर शुरू हो गया है। ब्रेक के बाद भारत ने बाईं ओर से सर्कल में प्रवेश किया। अभिषेक के पास शॉट लेने का मौका था, लेकिन पाकिस्तान ने टैकल कर गेंद अपने कब्जे में ले ली। भारत 3-1 से आगे है।

08:20 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मेंस हॉकी: हाफ टाइम से पहले पाकिस्तान ने गोल किया

दूसरा क्वार्टर खत्म हो गया है। पहले हाफ में भारत का दबदबा रहा, लेकिन डिफेंस की एक गलती से पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला और उसने गोल कर दिया। पाकिस्तान के अबू बकर ने पेनल्टी पर गोल दागा। फिलहाल, टीम इंडिया 3-1 से आगे है।

08:09 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मेंस हॉकी : 24वें मिनट में सुखजीत का गोल, भारत 3-0 आगे

24वें मिनट में भारत ने तीसरा गोल कर दिया। शिलानंद ने बाईं ओर से शानदार रन बनाकर पास दिया। बीच में मौजूद सुखजीत सिंह ने स्टिक लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया। भारत 3-0 से आगे है।

08:04 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

हॉकी : पहले क्वार्टर में भारत 2-0 आगे, हरमनप्रीत के दोनों गोल

पाकिस्तान को रिव्यू के बाद पेनल्टी कॉर्नर मिला। हन्नान शाहिद ने रिव्यू लिया था और सर्कल के अंदर पैर होने की अपील की, लेकिन अंपायर ने इसे उठी हुई गेंद माना। इसके बाद पाकिस्तान को खतरनाक गेंद खेलने के कारण पेनल्टी कॉर्नर दिया गया।

सुफियान के ड्रैगफ्लिक को सुरेंद्र कुमार ने ब्लॉक किया। पाकिस्तान को दोबारा पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन तीसरे प्रयास में गेंद बाहर चली गई। पहला क्वार्टर खत्म हो गया है। हरमनप्रीत सिंह के दो ड्रैगफ्लिक और भारत के दो गोल। भारत 2-0 से आगे।

गोल करने के बाद सेलिब्रेट करती भारतीय टीम।

गोल करने के बाद सेलिब्रेट करती भारतीय टीम।

07:56 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

हॉकी : हरमनप्रीत का दूसरा गोल, भारत 2-0 आगे

13वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला। मनप्रीत सिंह ने बाईं ओर से रन बनाकर रिवर्स हिट खेलने की कोशिश की, लेकिन पाकिस्तान के डिफेंडर से फाउल हुआ।

हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर फिर शानदार ड्रैगफ्लिक लगाया। गेंद तेज रफ्तार से लो गई और पोस्ट डिफेंडर व रशर के बीच से निकलकर गोल में पहुंच गई। भारत 2-0 से आगे।

07:55 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मेंस हॉकी : दिलप्रीत का गोल रद्द किया गया, भारत 1-0 से आगे

दिलप्रीत ने सर्कल के अंदर पास हासिल किया और घूमकर रिवर्स हिट से गेंद को गोल में पहुंचा दिया। भारत को गोल की उम्मीद थी, लेकिन पाकिस्तान ने रिव्यू लिया और दावा किया कि गेंद स्टिक के पिछले हिस्से से लगी है।

टीवी अंपायर ने रिव्यू के बाद पाकिस्तान की अपील सही मानी। गेंद स्टिक के पिछले हिस्से से लगी थी, इसलिए गोल रद्द कर दिया गया।

07:55 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मेंस हॉकी: हरमनप्रीत के ड्रैगफ्लिक से भारत 1-0 आगे

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 5वें मिनट में गोल कर बढ़त बना ली। हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर शानदार ड्रैगफ्लिक लगाया, जो पाकिस्तान के गोलकीपर अली रजा के पैरों के बीच से निकलकर गोल में पहुंचा। यह हरमनप्रीत का मैच में पांचवां मौका था और उन्होंने इसे गोल में बदल दिया।

07:38 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

भारत-मलेशिया स्क्वॉश सेमीफाइनल शुरू

मेंस टीम स्क्वॉश सेमीफाइनल में भारत और मलेशिया का मुकाबला शुरू हो गया है। भारत की ओर से अभय सिंह पहले मैच में मलेशिया के एनजी इएन यो के सामने हैं। भारत की नजर फाइनल में जगह बनाने पर है।

अभय के पास कुछ दिन पहले की हार का हिसाब बराबर करने का मौका है। एनजी इएन यो ने मेंस सिंगल्स के फाइनल में अभय को 3-0 से हराया था। अब टीम इवेंट के सेमीफाइनल में दोनों फिर आमने-सामने हैं।

07:36 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

भारत-पाकिस्तान हॉकी सेमीफाइनल शुरू

एशियन गेम्स 2026 के मेंस हॉकी सेमीफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं। आइची-नागोया में मुकाबला शुरू हो चुका है। इस मैच की विजेता टीम गोल्ड मेडल के मुकाबले में पहुंचेगी।

भारत ने पूल-A में अपने सभी 5 मैच जीते हैं। टीम ने इन मुकाबलों में 49 गोल किए और सिर्फ 4 गोल खाए हैं। भारत की ओर से दिलप्रीत सिंह 9 गोल के साथ टॉप स्कोरर हैं। कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने 8-8 गोल किए हैं।

भारत की टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है।

07:31 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

भारत ने सेपकटकरा में मेडल पक्का किया

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्वाड्रेंट सेपकटकरा इवेंट में मेडल पक्का कर लिया है। भारत ने आखिरी ग्रुप मैच में म्यांमार को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। टीम इंडिया ने ग्रुप के तीनों मैच जीते और अजेय रहते हुए ग्रुप में टॉप किया।

इस जीत के साथ भारत का एशियन गेम्स में सेपकटकरा के मेंस क्वाड्रेंट इवेंट में पदक तय हो गया है। भारत अब सेमीफाइनल में खेलेगा।

07:25 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

भारत एशियन गेम्स क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/7 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 45 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। श्रीलंका की पूरी टीम भारतीय गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 45 रन पर सिमट गई।

अब फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा। दोनों टीमें एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल के लिए आमने-सामने होंगी।

06:54 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

अनिश भानवाला 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल में 7वें स्थान पर बाहर

एशियन गेम्स 2026 के मेंस 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल फाइनल में भारत के अनिश भानवाला 7वें स्थान पर रहे। इसके साथ ही एशियन गेम्स में भारत का शूटिंग अभियान खत्म हो गया।

अनिश ने एक और सीरीज में 5 में से 4 हिट किए। उनके कुल 15 शॉट में 11 हिट रहे। इस स्कोर के साथ वे उस समय तीसरे स्थान के लिए बराबरी पर थे।

हालांकि, टाई होने पर क्वालिफिकेशन का स्कोर देखा गया। क्वालिफिकेशन में अनिश का स्कोर कम होने के कारण वे टाई-ब्रेकर में पीछे रह गए और 7वें स्थान पर रहे।

06:12 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

कयाकिंग: सिखा चौहान 7वें स्थान पर रहीं

भारत की सिखा चौहान महिलाओं के कयाकिंग इवेंट में 7वें स्थान पर रहीं। उन्होंने 14:03:00 मिनट की टाइमिंग के साथ 193.31 अंक हासिल किए। मेजबान जापान पहले, चीन दूसरे और कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर रहा।

06:04 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

गणेश मणि रत्नम ने ब्रॉन्ज जीता, तीरंदाजी में चौथा मेडल आया

भारत के गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने पुरुषों के कंपाउंड इंडिविजुअल के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में वियतनाम के कोंग डुक डांग को 149-144 से हराया। यह एशियन गेम्स में उनका दूसरा मेडल है।

एशियाड के इस एडिशन में तीरंदाजों ने भारत को चौथा मेडल दिलाया है। एक दिन पहले 3 गोल्ड आए थे। हालांकि, पिछले एशियन गेम्स के 5 गोल्ड से कम है।

ब्रॉन्ज मेडल मैच में निशाना लगाते गणेश।

ब्रॉन्ज मेडल मैच में निशाना लगाते गणेश।

05:46 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

तीरंदाजी: गणेश की बढ़त दोगुनी हुई, दूसरा सेट भी जीता

ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले के दूसरे सेट की शुरुआत में भारत के गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु और वियतनाम के कोंग डुक डांग ने 10-10 अंक लगाए। इसके बाद कोंग ने फिर 9 अंक का तीर लगाया, जबकि गणेश ने 10 अंक हासिल कर बढ़त 2 अंक की कर ली।

कोंग ने एंड का आखिरी तीर 10 अंक का लगाया और 58 तक पहुंचे। गणेश ने भी 10 अंक के साथ दूसरा एंड पूरा किया। वह अब तक इस मुकाबले में हर तीर पर 10 अंक हासिल कर चुके हैं। दूसरे सेट के बाद गणेश 60-58 से आगे हैं।

05:45 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

तीरंदाजी: गणेश ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में आगे, पहला सेट जीता

कंपाउंड इंडिविजुअल के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में भारत के गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु ने शानदार शुरुआत की। वियतनाम के कोंग डुक डांग और गणेश ने पहले तीर पर 10 अंक लगाए।

कोंग ने दूसरे तीर पर 9 अंक बनाए, जबकि गणेश ने फिर 10 अंक हासिल किया। कोंग ने तीसरे तीर पर 10 अंक के साथ पहला एंड 29/30 पर खत्म किया। गणेश ने 30/30 का स्कोर बनाया। 1 अंक की बढ़त हासिल कर ली।

05:25 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

पाकिस्तान मेंस क्रिकेट के फाइनल में, बांग्लादेश को हराया

पाकिस्तान ने मेंस क्रिकेट के फाइनल में जगह बना ली है। उसने गुरुवार को पहले सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया।

निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बारिश से प्रभावित इस मैच को 13-13 ओवर का किया गया था। बांग्लादेश ने 7 विकेट पर 111 रन बनाए थे।

पाकिस्तान ने 11.3 ओवर में 4 विकेट पर जीत हासिल कर ली। पाकिस्तान का मैच भारत-श्रीलंका के मैच की विजेता से 3 अक्टूबर को खेला जाएगा।

05:18 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

तीरंदाजी: गणेश सेमीफाइनल हारे, ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगे

भारत के गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु पुरुषों के कंपाउंड इंडिविजुअल के सेमीफाइनल में साउथ कोरिया के किम जोंगहो से 144-148 से हार गए।

5वें एंड में गणेश ने लगातार दो 9 अंक लगाए, जिससे मुकाबला उनके हाथ से निकल गया। किम जोंगहो जीत के साथ फाइनल में पहुंच गए। गणेश अब ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में उतरेंगे।

05:15 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

टेनिस: सुमित नागल क्वार्टर फाइनल में हारे, भारत को 40 साल में पहली बार मेडल नहीं

भारत के सुमित नागल पुरुष सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में चीन के वू यिबिंग से 4-6, 4-6 से हार गए। इस हार के साथ एशियन गेम्स में भारत का टेनिस अभियान बिना मेडल के खत्म हो गया।

एशियन गेम्स में करीब 40 साल बाद ऐसा हुआ है, जब भारत टेनिस में कोई मेडल नहीं जीत सका। इससे पहले कुछ भारतीय सिंगल्स खिलाड़ियों की एंट्री को लेकर हुआ विवाद भी चर्चा में रहा था।

05:11 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

जूडो: इनुंगनबी क्वार्टर फाइनल हारीं, डिफॉल्ट जीत से ब्रॉन्ज मुकाबले में पहुंचीं

भारत की इनुंगनबी टाखेल्लंबम को महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में उत्तर कोरिया की मुन सोंग-हुई ने हरा दिया। मुन ने करीब डेढ़ मिनट बाद वाजा-आरी स्कोर किया। इसके करीब 3 मिनट बाद उन्होंने दूसरा वाजा-आरी हासिल कर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

इसके बाद इनुंगनबी को रेपेचेज में चीन की जिंग तांग से खेलना था, लेकिन तांग मुकाबले के लिए नहीं आईं। ऐसे में इनुंगनबी को फुसेन-गाची के तहत जीत मिली और वे ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में पहुंच गईं। ब्रॉन्ज मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से होगा।

05:10 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

शूटिंग: अनिश भनवाला 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के फाइनल में

भारत के अनिश भनवाला ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल के फाइनल में जगह बना ली है। वे क्वालिफिकेशन में 576 अंक के साथ 9वें स्थान पर रहे थे। उनकी आखिरी सीरीज में 94 अंक आए।

दक्षिण कोरिया के तीन निशानेबाज टॉप-8 में रहे, लेकिन एक देश से अधिकतम दो निशानेबाज ही फाइनल में जगह बना सकते हैं। इसी वजह से अनिश को फाइनल में खेलने का मौका मिला। भारत की शूटिंग का यह आखिरी इवेंट है। फाइनल दोपहर 12 बजे होगा।

05:07 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

मेंस क्रिकेट में भारत-श्रीलंका सेमीफाइनल मैच जारी

मेंस क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारतीय टीम का मैच श्रीलंका से हो रहा है। जबकि, पाकिस्तानी टीम बांग्लादेश से खेल रही है। भारत-श्रीलंका मैच की खबर पढ़िए

05:06 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

तीरंदाजी: गणेश मणि रत्नम क्वार्टर फाइनल में

एशियन गेम्स में कंपाउंड तीरंदाजी की आखिरी स्पर्धा शुरू हो गई है। भारत के गणेश मणि रत्नम थिरुमुरु पुरुष व्यक्तिगत कंपाउंड के क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे के चेन-चिएह लुन के खिलाफ उतरेंगे।

05:04 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

सेलिंग: मनु-प्रिंस ने जीता सिल्वर

भारत ने एशियन गेम्स में सेलिंग का पहला मेडल जीत लिया है। मनु फ्रांसिस और प्रिंस कुरिसिंकल नोबल ने पुरुष स्किफ इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।

दोनों ने पिछले कुछ दिनों में हुई 9 रेस के बाद 23 अंक हासिल किए। चीन ने गोल्ड मेडल जीता, जबकि हांगकांग को ब्रॉन्ज मिला।

05:03 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

जूडो: यामिनी मौर्य क्वार्टर फाइनल हारीं, इनुंगनबी अंतिम-8 में

भारत की यामिनी मौर्य महिला 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में मंगोलिया की अरियुंजाया तेरबिश से युको के जरिए हार गईं। अब वे रेपेचेज में जापान की मियो शिराकाने से खेलेंगी। जीतने पर ब्रॉन्ज के लिए मुकाबला करेंगी।

इनुंगनबी ताखेल्लामबम ने महिला 70 किग्रा वर्ग में नेपाल की पुनम श्रेष्ठा को इप्पोन से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अब उनका सामना नॉर्थ कोरिया की मुन सोंग हुई से होगा।

03:50 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

कुश्ती: नीतेश फाइनल में पहुंचे, भारत का पहला मेडल पक्का

भारत के नीतेश सिवाच ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में शानदार जीत दर्ज की। उन्होंने हांगझोउ एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मंगोलिया के गंखुयाग गनबातार को 9-0 से हराया। इस जीत के साथ नीतेश ने फाइनल में जगह बना ली। इसी के साथ भारत का 2026 एशियन गेम्स में कुश्ती का पहला मेडल पक्का हो गया। नीतेश ने इसी साल एशियन चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता था। फाइनल में उनका सामना ईरान के मेहदी बालिहामजेहदेह या जापान के यूरी नाकाजातो से होगा। फाइनल आज बाद में खेला जाएगा।

03:43 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

कुश्ती: मानसी सेमीफाइनल में हारीं, अब ब्रॉन्ज के लिए खेलेंगी

भारत की मानसी अहलावत महिला 62 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जापान की दो बार की वर्ल्ड चैंपियन नोनोका ओजाकी से 0-6 से हार गईं।

ओजाकी ने शुरुआत में टेकडाउन से 2 अंक लिए और फिर एक और टेकडाउन से बढ़त 4-0 कर दी। उन्होंने दूसरे पीरियड में भी मानसी को अंक नहीं दिया। बाद में एक और टेकडाउन से स्कोर 6-0 कर दिया। मानसी अब रेपेचेज में खेलेंगी। यहां जीतने पर वे ब्रॉन्ज के लिए मैच करेंगी।

03:32 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

स्क्वॉश: अनाहत सिंह हारीं, तन्वी ने भारत की वापसी कराई

तन्वी खन्ना ने स्क्वॉश महिला टीम इवेंट के सेमीफाइनल में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भारत की वापसी कराई। उन्होंने वर्ल्ड नंबर-33 ली का यी को 3-1 से हराया। उनकी जीत से भारत ने 1-1 की बराबरी हासिल की।

तन्वी ने पहला गेम 4-11 से गंवाने के बाद वापसी की। उन्होंने अगले तीन गेम 13-11, 11-9, 13-11 से जीते। इससे पहले चान सिन युक ने अनाहत सिंह को में 3-2 से हराया। स्कोर 11-9, 11-8, 6-11, 11-13, 10-12 रहा।

अब निर्णायक मुकाबला अनुभवी जोशना चिनप्पा खेलेंगी। इस मैच के नतीजे से भारत और हॉन्ग कॉन्ग में सेमीफाइनल का विजेता तय होगा।

03:22 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

कुश्ती: नीतेश ने क्वार्टर फाइनल जीता, सेमीफाइनल पहुंचे

भारत के नीतेश ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 97 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में तुर्कमेनिस्तान के अमानबर्दी अगामम्मेदोव को 7-1 से हराया। नितेश ने पहले पीरियड में ही 7-0 की बढ़त बना ली थी।

सेमीफाइनल में नितेश का सामना मंगोलिया के गंखुयाग गनबातार या दक्षिण कोरिया के ली मिन-हो से होगा। गंखुयाग हांगझोउ एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट हैं।

03:20 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

कुश्ती: मानसी अहलावत सेमीफाइनल में पहुंचीं

भारत की मानसी अहलावत ने महिला 62 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में साउथ कोरिया की जो सु-बीन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मानसी ने शुरुआत में 3-0 की बढ़त बनाई। फिर पिन से मुकाबला जीत लिया।

सेमीफाइनल में उनका सामना जापान की नोनोका ओजाकी से हो सकता है। ओजाकी दो बार की वर्ल्ड चैंपियन, पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट और हांगझोउ एशियन गेम्स की सिल्वर मेडलिस्ट हैं। हालांकि, उन्हें पहले मंगोलिया की अल्टजिन टोगतुख को क्वार्टर फाइनल में हराना होगा।

02:58 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

कुश्ती: सुमित दलाल क्वार्टर फाइनल में हारे, रेपेचेज की उम्मीद बरकरार

भारत के सुमित दलाल पुरुषों के ग्रीको-रोमन 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में ईरान के सज्जाद अब्बासपोररागानी से हार गए। मुकाबला 1-1 से बराबर रहा, लेकिन ईरानी पहलवान ने VPO1 के आधार पर जीत दर्ज की।

सुमित एशियन गेम्स में जूनियर एशियन चैंपियन के रूप में उतरे थे। अगर अब्बासपोररागानी फाइनल में पहुंचते हैं, तो सुमित को रेपेचेज के जरिए ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलने का मौका मिल सकता है।

02:56 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

कुश्ती: मानसी क्वार्टर फाइनल में, कजाकिस्तान की पहलवान को हराया

भारत की मानसी ने महिला 62 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की इरीना कुजनेत्सोवा को 6-1 से हराया। वे क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई हैं। मानसी का सामना साउथ कोरिया की जो सु-बीन से होगा।

59 किग्रा वर्ग की पूर्व वर्ल्ड चैंपियनशिप ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मानसी पूरे मुकाबले में हावी रहीं। इरीना उनके सामने कोई चुनौती पेश नहीं कर सकीं। मानसी ने इस साल बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में भी इरीना को हराया था।

02:37 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

जूडो: यामिनी मौर्य क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं

भारतीय की जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने महिला 57 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल में कतर की फतेना बु-काहूस को इप्पोन से हराया।

इस जीत के साथ उन्होंने क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। अब यामिनी का सामना मंगोलिया की अरियुंजाया तेरबिश से होगा। मुकाबला अगले एक घंटे में होगा।

यामिनी ने कतर की खिलाड़ी को हराया।

यामिनी ने कतर की खिलाड़ी को हराया।

02:32 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

वॉलीबॉल: भारतीय पुरुष टीम पाकिस्तान से 0-3 से हारी

भारत पुरुष वॉलीबॉल क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 0-3 से हार गया। पाकिस्तान ने मुकाबला 25-19, 25-23, 25-18 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। यह मैच एक घंटे 20 मिनट तक चला।

भारत को सबसे ज्यादा 10 अंक अशवाल राय ने दिलाए। पाकिस्तान के मुराद खान ने 22 अंक लिए। इस हार के साथ भारत का एशियन गेम्स में वॉलीबॉल अभियान खत्म हो गया।

02:30 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

रेसलिंग: अमन ने मंगोलिया के पहलवान को हराया

भारत के अमन ने पुरुषों के ग्रीको-रोमन 77 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल में मंगोलिया के बोर्गिल तुवशिनबातार को 8-6 से हराया। एक समय वे 2-6 से पीछे चल रहे थे।

अमन ने लगातार रोल कर अंक जुटाए और स्कोर 8-6 कर दिया। इस जीत के साथ उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। अब उनका सामना कतर के एशियन चैंपियन शाहिन बदाघीमोफराद से होगा।

02:01 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

वॉलीबॉल : भारतीय टीम पाकिस्तान से दूसरा सेट भी हारी

भारत मेंस वॉलीबॉल के क्वार्टर फाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से पिछड़ गई है। पाकिस्तान ने दूसरा सेट 25-23 से जीत लिया।

भारत के पास दूसरे सेट में वापसी का अच्छा मौका था। टीम एक समय 19-16 से आगे थी, लेकिन अहम समय पर लगातार गलतियां कीं और बढ़त गंवा दी।

01:58 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

ताइक्वांडो: रूपा पूमसे इवेंट के फाइनल की रेस से बाहर

भारत की रूपा बायोर महिला व्यक्तिगत पूमसे के सेमीफाइनल में 7.6100 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं। वे फाइनल की दौड़ से बाहर हो गईं।

पूमसे में खिलाड़ी अकेले कई मूवमेंट का प्रदर्शन करता है। इसमें किसी प्रतिद्वंद्वी से मुकाबला नहीं होता। प्रदर्शन का आकलन सटीकता और प्रस्तुति के आधार पर किया जाता है।

01:43 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

वॉलीबॉल: पाकिस्तान ने पहला सेट 25-19 से जीता

भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुष क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान ने पहला सेट 25-19 से जीत लिया। भारत ने सेट के शुरुआती और आखिरी हिस्से में पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी।

हालांकि, बीच में भारत ने लगातार 5 अंक गंवा दिए। यही अंतर सेट का नतीजा तय करने वाला रहा। भारत अब अगले सेट में वापसी की कोशिश करेगा।

01:03 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

तीरंदाजी: चिकिता तनिपार्थी क्वार्टर फाइनल में हारीं

भारत की चिकिता तनिपार्थी कंपाउंड महिला व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गईं। उन्हें इंडोनेशिया की नुरिसा दियान अशरिफाह ने 144-143 से हराया।

चिकिता ने कड़े मुकाबले में सिर्फ 1 अंक के अंतर से मैच गंवाया। इससे पहले वे एशियन गेम्स में दो गोल्ड जीत चुकी हैं।

01:02 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

सेपकटकरा: पुरुष टीम की लगातार दूसरी जीत, मेडल से एक कदम दूर

भारत ने पुरुष क्वाड्रेंट के आखिरी ग्रुप मैच में वियतनाम को 2-0 से हराया। भारत ने दोनों गेम 15-12, 15-9 से जीते।

भारत ने ग्रुप में अब तक दोनों मैच जीते हैं। टीम का अगला मैच म्यांमार से होगा। सेमीफाइनल में पहुंचते ही भारत का मेडल पक्का हो जाएगा।

12:59 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

आज 33 गोल्ड मेडल दांव पर

आज कुल 33 गोल्ड मेडल इवेंट होंगे। ताइक्वांड में सबसे ज्यादा 6 और जूडो में 5 गोल्ड मेडल मुकाबले होंगे।

12:58 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

भारत के मुकाबलों का शेड्यूल

12:58 AM1 अक्टूबर 2026

  • कॉपी लिंक

भारत के मैचों का शेड्यूल

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *