Airtel ने अपने आईफोन यूजर्स के लिए एक खास ऑफर की घोषणा की है, जिसके तहत चुनिंदा पोस्टपेड ग्राहकों को फ्री iCloud+ सब्सक्रिप्शन मिलेगा। यह फायदा केवल 999 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले पोस्टपेड प्लान्स का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को मिलेगा।

Airtel (19)
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने आईफोन यूजर्स के लिए बेहतरीन ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह चुनिंदा मोबाइल प्लान वाले यूजर्स को फ्री में iCloud+ सब्सक्रिप्शन देगी। Apple ने हाल ही में Apple TV और Apple Arcade को जोड़कर iCloud+ सब्सक्रिप्शन को और बेहतर बनाया है। इससे मोबाइल यूजर्स को एयरटेल के साथ बने रहने और अपने प्लान को अपग्रेड करने के लिए ज्यादा फायदे और कारण मिलेंगे। अब आईफोन यूजर्स को iCloud+ का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। हालांकि, यह चुनिंदा प्लान्स और यूजर्स के लिए आइये, डिटेल में जानते हैं।

इन यूजर्स को मिल रहा फायदा

आपको बता दें कि यह सुविधा एयरटेल के प्रीपेड यूजर्स के लिए नहीं होगी। इसका फायदा सिर्फ पोस्टपेड यूजर्स ही उठा सकते हैं। इसमें भी, सिर्फ 999 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले प्लान वाले पोस्टपेड प्लान लेने वाले यूजर्स को ही यह सब्सक्रिप्शन फ्री मिलेगा।

iCloud+ सब्सक्रिप्शन के फायदे

iCloud+ सब्सक्रिप्शन के साथ अब कंपनी ने दो अन्य सुविधाएं Apple TV और Apple Arcade भी जोड़ दी हैं। बता दें कि Apple TV, Apple का एक OTT प्लेटफॉर्म है, जिस पर कई बेहतरीन ड्रामा टीवी शो और फिल्में उपलब्ध हैं। Apple Arcade कंपनी का एक गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए लोग अपने डिवाइस पर खास गेम डाउनलोड कर सकते हैं।
भारती एयरटेल के डायरेक्टर मार्केट ऑप्स, अमित त्रिपाठी ने कहा कि एयरटेल में हम लगातार ऐसे तरीकों पर काम करते हैं, जिनसे हमारे ग्राहकों की जिंदगी आसान बने और हमारे ऑफर के जरिए उन्हें अलग और अधिक वैल्यू मिले। हमारे फैमिली पोस्टपेड प्लान इसी सोच के आधार पर तैयार किए गए हैं। इनमें कनेक्टिविटी, एंटरटेनमेंट और ऐसे डिजिटल एक्सपीरियंस को एक ही प्लान में शामिल किया गया है, जो पूरे परिवार के लिए जरूरी हैं। अपने फैमिली पोस्टपेड प्लान में ऐपल के आईक्लाउड+, ऐपल टीवी और ऐपल आर्केड को जोड़कर ऐसे ग्राहकों को और अधिक वैल्यू मिलेगी और एयरटेल के साथ उनका एक्सपीरियंस और बेहतर होगा।

ऑफर पाने के लिए क्या करना होगा?

जो एयरटेल यूजर्स 999 या उससे ज्यादा कीमत वाले पोस्टपेड प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें iCloud+ फ्री में मिलेगा। कम कीमत वाले पोस्टपेड प्लान वाले ग्राहक घर बैठे ही एयरटेल थैंक्स ऐप के जरिए आसानी से 999 रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाले प्लान में अपग्रेड कर सकते हैं। यह काम एयरटेल स्टोर पर जाकर भी किया जा सकता है।

iCloud+ प्लान की भारत में कीमत

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में बेसिक iCloud+ प्लान की कीमत 75 रुपये प्रति महीना है। इसमें यूजर को 50GB क्लाउड स्टोरेज के साथ-साथ Apple TV और Apple Arcade का फ्री एक्सेस भी मिलता है। यह अपडेटेड और बेहतर सब्सक्रिप्शन अब यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।

मोना दीक्षित

लेखक के बारे मेंमोना दीक्षितमोना दीक्षित टेक्नोलॉजी और गैजेट्स की दुनिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में नवभारतटाइम्स ऑनलाइन के साथ प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में जुड़ी हुई हैं। पिछले 9 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय मोना ने टेक्नोलॉजी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के बदलते परिदृश्य को बहुत करीब से देखा और कवर किया है। एक टेक जर्नलिस्ट के तौर पर मोना की विशेषज्ञता नए गैजेट्स के रिव्यूज, लॉन्च इवेंट्स और एआई (AI) की दुनिया में हो रहे बदलावों पर है। उनकी पैनी नजर ना केवल लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर रहती है, बल्कि वह ऑडियो डिवाइसेस और वियरेबल्स को भी गहराई से परखती हैं। मोना के पास कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई (AI) इनोवेशन और स्मार्टफोन मार्केट की भी अच्छी समझ है। टेक्नोलॉजी की जटिल चीजों को सरल लाइफ-हैक्स (Tips & Tricks) में बदलने और भविष्य की टेक्नोलॉजी (Future Tech) का सटीक विश्लेषण करने में वह एक्‍सपर्ट हैं।
मोना का मानना है कि तकनीक का असली पैमाना केवल उसके ‘स्पेसिफिकेशन्स’ नहीं, बल्कि ‘यूजर एक्सपीरियंस’ है। उनका असली हुनर जटिल तकनीकी शब्दावली को आसान और बोलचाल की भाषा में ढालना है, ताकि एक सामान्य पाठक भी तकनीक का पूरा लाभ उठा सके। उनके लिए तकनीक का अंतिम उद्देश्य जीवन को सरल और बेहतर बनाना है।
मोना का असली हुनर मुश्किल तकनीकी जानकारी को आसान और बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। उनका मानना है कि तकनीक का असली मकसद जीवन को सरल बनाना है। मोना ने बैचलर ऑफ साइंस के बाद IMS Noida, मेरठ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (Master of Journalism and Mass Communication) में पोस्ट ग्रेजुएशन क‍िया है। नवभारत टाइम्‍स ऑनलाइन के साथ जुड़ने से पहले वह प्रमुख टेक्‍नोलॉजी वेबसाइट- टेक्‍लूसिव (Techlusive) और न्‍यूजबाइट्स (Newsbytes) में काम कर चुकी हैं।
और पढ़ें